फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Administration could not spend Rs 500 to bury the dead cow, the workers left by throwing them on the road

मृत गाय को दफनाने के लिए 500 रुपये नहीं खर्च कर सका प्रशासन, सड़क पर फेंक कर चले गए कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Administration could not spend Rs 500 to bury the dead cow, the workers left by throwing them on the road
बिलासपुर। साढौरा मार्ग पर मृत गाय को दफनाने के लिए सफाई कर्मचारी सुबह से लेकर शाम तक उसे वाहन में लेकर घूमते रहे, परंतु किसी भी व्यक्ति ने उन्हें आसपास दफनाने नहीं दिया। लोगों का कहना था कि मृत गाय से उनके आसपास दुर्गंध फैल जाएगी। प्रशासन लावारिस गोवंश को पकड़ कर गोशाला में तो पहुंचाने में विफल रहा ही है। वहीं एक मृत गाय को दफनाने के लिए बीडीपीओ कार्यालय से लेकर अन्य विभागों का कोई भी अधिकारी केवल 500 रुपये भी नहीं खर्च कर सका। जेसीबी से गड्ढा खुदवाने से लेकर गाय को दफनाने में महज 15 मिनट लगते। यह काम केवल 500 रुपये में हो जाता फिर भी किसी अधिकारी ने सरकारी खजाने से 500 रुपये खर्च करना भी मुनासिब नहीं समझा। नतीजा यह हुआ कि देर शाम को कर्मचारी मृत गाय को वहीं फेंक कर चले गए जहां से उठाकर ले गए थे। जिसको लेकर दुकानदारों व राहगीरों में रोष है।
विज्ञापन

लोगों ने खंड प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष प्रकट करते हुए कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री व गृह मंत्री को लिखित में शिकायत दर्ज करवाएंगे। साढौरा मार्ग पर कार्य करने वाले दुकानदार हरीश धीमान, संजय शर्मा, रिशिपाल, रोहित, बबलू ने बताया कि अरोग्य क्लीनिक के सामने शुक्रवार रात एक गाय बेसुध अवस्था में पड़ी थी। सुबह जब उन्होंने दुकानें खोली तो गाय मृत अवस्था में मिली। उन्होंने मृत गाय के बारे में तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को भेजकर ट्रॉली में मृत गाय को उठवा लिया गया। कर्मचारी सारा दिन गाय को ट्रॉली में लेकर बिलासपुर के आसपास के क्षेत्रों में दबाने व गिराने की जगह ढूंढ़ते रहे, लेकिन हर जगह आसपास के लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया। हताश होकर शाम होने पर कर्मचारी दोबारा मृत गाय को उसी जगह पर सड़क किनारे गिरा गए। दुकानदारों का कहना है कि गायों में लंपी बीमारी फैल रही है। लोगों ने प्रशासन से मृत पशुओं के अवशेषों को गिराने के लिए उचित स्थान निर्धारित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed