{"_id":"681cf91f8536d2fbe502717e","slug":"additional-train-run-for-chhapra-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-137399-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छपरा के लिए चलाई अतिरिक्त ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छपरा के लिए चलाई अतिरिक्त ट्रेन
Fri, 09 May 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 09 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। गर्मी की छुट्टियों की ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए रेलवे अतिरिक्त गाड़ियां चला रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने दो और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें का संचालन करने की घोषणा की है। इन दो गाड़ियों का संचालन अंबाला व जम्मूतवी से छपरा और मऊ स्टेशन के लिए किया जा रहा है।
इन दिनों ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी चल रही है। कई गाड़ियां तो ऐसी हैं, जिनमें वेटिंग तक नहीं मिल पा रही है। इन गाड़ियों में वेटिंग तक खत्म हो गई है और नोरूम स्टेटस आ गया है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
औद्योगिक नगरी होने के कारण जिले में हजारों प्रवासी काम करते हैं। जिसमें पूर्वोत्तर भारत के लोगों की संख्या ज्यादा है। यह लोग छुट्टियों, त्योहारों व शादी इत्यादि समारोह में अपने पैतृक घर जाते हैं।
विज्ञापन
रेलवे ने उधमपुर के शहीद कैष्टन तुषार महाजन स्टेशन से छपरा के बीच गाड़ी संख्या 05193-94 चलाई जा रही है। इस ट्रेन का संचालन 21 मई से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05193 छपरा स्टेशन से दोपहर दो बजे चलेगी और छपरा कचहरी, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मुरादाबाद से होते हुए अगले दिन दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से चलकर देर रात 12 बजकर 10 मिनट पर शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 05194 जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट से अंबाला कैंट होते हुए सुबह सवा नौ बजे यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं, अंबाला से मऊ के बीच 16 मई से समर स्पेशल चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 05301-02 अंबाला मऊ स्पेशल वाया पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मुराबाद, गोरखपुर, भटनी के रास्ते चलाई जा रही है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण इन दिनों ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे अतिरिक्त गाड़ियां चला रहा है। इस कड़ी में दो और ट्रेनें चलाई गई हैं। भीड़ व मांग के अनुसार रेलवे गाड़ियों का संचालन कर रहा है। -एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।