फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Activa rider dies due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Activa rider dies due to collision with unknown vehicle
यमुनानगर। अंबाला रोड पर रक्षक विहार नाके के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग गुलाब नगर से अपने घर मॉडल कॉलोनी जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल कॉलोनी निवासी रविंद्र कपिल ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपना व्यवसाय है। शनिवार को वह अपनी रिश्तेदारी में लुधियाना गया था। देर शाम उसे सूचना मिली कि उसके पिता राजेश कुमार (70) का एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर वह तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे बिलासपुर निवासी अकरम मिला। उसने उसे बताया कि उसके पिता राजेश कुमार गुलाबनगर से अपनी एक्टिवा पर घर जा रहे थे। रास्ते में जब वह रक्षक विहार नाके के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अकरम ने बताया कि जब वे मौके पर उसके पिता खून से लथपथ सड़क पर पड़े हुए थे। उन्होंने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार में घायल हुई लड़की की हुई पहचान-
जगाधरी। तीन दिन पहले कैल छछरौली बाईपास पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में पलटने वाली कार में घायल हुई लड़की का पहचान हो गया। लड़की भोले का माजरा की रहने वाली है। हादसे के समय वह गांव के ही अनिकेत के साथ कार में सवार होकर स्कूल जा रही थी। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पुलिस ने कार चला रहे अनिकेत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोले का माजरा निवासी मंजीत कौर ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 साल की लड़की तान्या भटौली के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। दस फरवरी को उसकी बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह पड़ोस के ही अनिकेत के साथ कार में सवार होकर स्कूल जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान अनिकेत बड़ी लापरवाही से तेज गति से कार चला रहा था। कैल से छछरौली बाईपास पर जब उसकी लड़की व अनिकेत मैहलावाली चौक के पास तेज गति होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खड्डों में पलट गई। हादसे में उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। अनिकेत को भी हादसे में चोटें लगी। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी बेटी तान्या की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया। उन्होंने अपनी बेटी को जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed