{"_id":"623b89a23b97995f0e0b288c","slug":"action-not-taken-even-after-five-days-the-other-side-reached-the-police-station-expressed-fury-yamuna-nagar-news-knl10269190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, दूसरा पक्ष पहुंचा थाने, जमकर रोष प्रकट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, दूसरा पक्ष पहुंचा थाने, जमकर रोष प्रकट किया
विज्ञापन
प्रतापनगर। भूड़कलां माजरी में 18 मार्च को दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया था। जिसमें पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई कर उनके दो लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पांच दिन बाद भी कार्रवाई न होने से खफा दूसरे पक्ष के लोगों ने बुधवार को थाना प्रतापनगर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच कर जल्द ही केस दर्ज करने का आश्वासन दिया।
थाना प्रतापनगर में दी शिकायत में भूड़कलां माजरी निवासी तनु ने बताया कि 18 मार्च को वह अपने परिवार के साथ अपने घर के साथ बने बाड़े में काम कर रही थी। जहां पर उनके पड़ोस में रहने वाले चार-पांच युवक आए और बेवजह से झगड़ा करने लगे। वह कहने लगे कि तुम लोगों ने हमारे प्लाट में अपना सामान क्यों डाला। इस मारपीट में उनके पति व उनकी जेठानी को गंभीर चोटें आई। आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते रवीना के बयान पर उसके पति अनिल, जेठ संजू, बलदेव, बीनू व प्रवीण के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करके संजू व राजू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस ने कोई जांच नहीं की। तनु ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके बाद जब वह अपने घर पर थी तो उनका पड़ोसी उनके घर पर आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर उसका पति अनिल आया तो आरोपी युवक ने उसके साथ भी मारपीट की। उसके बाद आरोपी युवक अपने परिवार के अन्य साथियों के साथ उनके घर पर दोबारा आया और उनके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी युवक ने कमलेश को धक्का दिया। जिससे वह भी घायल हो गई क्योंकि पहले से ही कमलेश का ऑपरेशन हुआ था।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक व उसका परिवार अब भी उनको और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे उनका परिवार दहशत में है। पिछले कई दिनों से कार्रवाई न होने के चलते बुधवार को पीड़ित परिवार थाना प्रतापनगर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन
थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि भूड़कलां माजरी में 18 मार्च को दो पक्षों का आपस में झगड़ा हुआ था। जिसमें एक पक्ष को चोट लगने पर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था व मामला दर्ज कर लिया गया था। वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला की तरफ से शिकायत आई हुई है। इसकी जांच कर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।