{"_id":"6924a11dd547b4dfd7085e54","slug":"accused-of-stealing-cash-worth-rs-170-lakh-from-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-147277-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर से 1.70 लाख की नकदी चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर से 1.70 लाख की नकदी चोरी का आरोप
Mon, 24 Nov 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र के गांव खदरी स्थित घर से 1.70 लाख की नकदी चोरी हो गई। मकान मालिक प्रवीन कुमार ने चोरी का आरोप नौकर पर लगाया। बूड़िया पुलिस ने प्रवीन की तहरीर के आधार पर नौकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पुलिस को दी तहरीर में प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी भैंसों की डेयरी है। साथ ही खेती बाड़ी का काम है। इन काम के लिए बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव पानापुर निवासी रणजीत दास को रखा था। प्रवीन ने बताया कि सोमवार को पत्नी व बेटे मोहित के साथ वह रिश्तेदार के यहां रस्म क्रिया के लिए उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर में गए थे। वहां से आने के बाद हिमाचल प्रदेश में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में चले गए। इस बीच गांव ब्राह्मण माजरी निवासी शिव कुमार घर आया, जो भैंस के 1.17 लाख रुपये देकर गया थाा। यह रुपये शिवकुमार ने घर पर मौजूद पिता को दिए थे। शादी समारोह से घर लौटने पर पिता ने बताया कि शिवकुमार के दिए 1.70 लाख रुपये चारपाई पर तकिये के नीचे रखते हुए नौकर रणजीत दास ने देख लिया था। इसके बाद रणजीत और नकदी दोनों गायब हैं। रणजीत का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है, इसलिए शक है कि रणजीत ही 1.70 लाख रुपये चोरी कर लेकर गया है। जांच अधिकारी एसआई सतीश ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।