{"_id":"6983c17d2a385279eb0bf794","slug":"accused-of-grabbing-land-by-making-fake-will-four-named-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150897-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फर्जी वसीयत बनाकर जमीन हड़पने का आरोप, चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फर्जी वसीयत बनाकर जमीन हड़पने का आरोप, चार नामजद
Thu, 05 Feb 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 05 Feb 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के गांव की एक महिला ने फर्जी वसीयत और दस्तावेजों के जरिए पैतृक जमीन अपने नाम करवाने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी को शिकायत सौंपकर पीड़िता मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने शिकायत पर तीन आरोपियों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली।
गांव पोंटी निवासी खुरशिदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव उसके पिता जरीब हसन की मृत्यु सितंबर 2020 को हो चुकी है। पिता की संतान में वह, एक भाई और एक बहन थे। बहन की मृत्यु पिता से पहले और भाई की मृत्यु जुलाई 2025 को हो चुकी है। वर्तमान में पिता की संपत्ति की वैध वारिस वही है। आरोप है कि गांव मंडी में उसके पिता की कृषि योग्य भूमि, मकान व बाड़े को अपने नाम करवाने के लिए दौलतपुर निवासी जैतुन, जमील, महबूब, शकीला ने हलका पटवारी के पास इंतकाल के लिए आवेदन किया है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे व बेटे को धमकाया और देख लेने की बात कही। ऐसे में उसे आरोपियों से अपनी जान का खतरा है। साथ ही परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। मामले के जांच अधिकारी सलिंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद