फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of grabbing 30 lakhs of security, Yamunanagar

सिक्योरिटी के 30 लाख हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing 30 lakhs of security, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिलासपुर निवासी प्रत्युष गौड़ ने जेके टायर कंपनी के 15 कर्मचारियों पर सिक्योरिटी के रूप में दिए 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने कंपनी के 12 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर पुलिस को दी शिकायत में बिलासपुर की गार्डन कॉलोनी निवासी प्रत्युष गौड़ ने बताया कि उसने साल 2012 में जेके टायर कंपनी की फ्रेंचाइजी ली थी। तब से वह कंपनी के लिए अधिकृत सीएंडएफ के रूप में काम कर रहे थे। कंपनी और उनके बीच समझौता हुआ था। उन्होंने 10 लाख रुपये सिक्योरिटी राशि जमा कराई हुई थी। वहीं साल 2016 में जेके टायर कंपनी की ओर से खरीदी गई कंपनी कैविनडिश के सीएंडएफ की सेवा भी वे देने लगे थे। इसकी एवज में सनराइज एसोसिएट की ओर से 30 लाख सिक्योरिटी जमा कराई थी। इस दौरान कंपनी के कर्मचारी उनके कर्मचारियों पर मनमर्जी चलाते थे। वहीं अगर उनका कोई कर्मचारी उनकी बात नहीं सुनता था तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाता था।
विज्ञापन

साल 2018 में कंपनी ने नया स्टाफ रख लिया। इसके बाद इन्होंने अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए और उनकी साख को समाप्त करने के लिए एक साजिश रची। इस दौरान कंपनी के लोगों ने उनके एक कर्मचारी को अपने साथ लालच देकर मिला लिया। इसके बाद कंपनी में फर्जीवाड़ा चलता रहा। इसका पता उन्हें कंपनी के उच्चाधिकारियों से चला। तब कर्मचारी ने अपनी गलती मानी। फरवरी 2020 में उनसे 17 लाख रुपये अतिरिक्त राशि सिक्योरिटी के रूप में ली गई, लेकिन कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर कोई एक्शन नहीं लिया । वहीं उनकी फर्म के खिलाफ एक तरफा फैसला देते हुए उनकी सीएंडएफ को कैंसल कर दिया। वहीं कंपनी के कर्मचारियों ने उनके खिलाफ गबन की झूठी शिकायत भेजी। उस पर उन्होंने सभी प्रमाण दिए कि शिकायत झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कंपनी ने अपने कर्मचारियों की गलती की तरफ ध्यान नहीं दिया। परेशान होकर उन्होंने 15 फरवरी को शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। पांच माह बाद भी उस पर कोई एक्शन नहीं हुआ। उन्होंने मांग की उनकी 30 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि और जो लाभ बनता है वह दिलाया जाए। अब पुलिस ने उसकी शिकायत पर कंपनी के कर्मचारी महेंद्र, गौरव, रिषी, रविंद्र, धर्मवीर, रोबिन, तुषार, हिमांशु, कपिल, पवन, एसके लांबा, विकास, राजीव, अजय, आशीष के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed