{"_id":"605f77338ebc3ee64d5de3ca","slug":"accused-of-cheating-woman-for-cheating-three-and-a-half-lakh-rupees-in-the-name-of-sending-to-singapore-yamuna-nagar-news-knl655322161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर भेजने के नाम पर महिला से साढ़े तीन लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगापुर भेजने के नाम पर महिला से साढ़े तीन लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
(यमुनानगर) जगाधरी। गांव कैल निवासी सीमा देवी से उसके बेटे सुमित को सिंगापुर भेजने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये ठगने के आरोपी कुरुक्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नामजद आरोपी विशाल का पिता वेदपाल अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। महिला ने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए रिश्तेदारों से उधार लेकर आरोपियों को रुपये दिए थे। विदेश न भेजने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। बीती 18 मार्च को थाना सदर जगाधरी पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी केस दर्ज किया था।
यह दी थी महिला ने शिकायत
कैल निवासी महिला ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि साल 2019 में पढ़ाई खत्म करने के बाद उसका बेटा सुमित विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उनकी मुलाकात कुरुक्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी विशाल के साथ हुई। आरोपी ने उसके बेटे को सिंगापुर भेजने के लिए तीन लाख 50 हजार रुपये का खर्च बताया था। आरोपी की बातों में आकर उसने रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर अप्रैल 2019 में आरोपी विशाल व उसके पिता वेदपाल को साढ़े तीन लाख रुपये व बेटे के दस्तावेज दे दिए। लेकिन रुपये व बेटे के दस्तावेज लेने के बाद भी आरोपियों ने उसके बेटे को सिंगापुर नहीं भेजा। पुलिस ने मामले में 18 मार्च को कुरुक्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी विशाल व उसके पिता वेदपाल के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।