{"_id":"615b6c078ebc3e1dde76ee98","slug":"accused-of-bike-stolen-arrested-yamuna-nagar-news-knl854627166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोरी निरोधक टीम ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की दो और बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी पहले भी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से बाइक चोरी करने लगा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेशकर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
टीम इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि आईटीआई से होता हुआ एक युवक चोरी की बाइक बेचने उत्तर प्रदेश जाएगा। सूचना पर उनकी टीम ने आईटीआई के पास जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोक कर पूछताछ की तो उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान बलौली निवासी शंटी के नाम से हुई।
इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि आरोपी 2020 में भी पकड़ा गया था। तब भी उससे चोरी की दो बाइक बरामद हुई थी। आरोपी दोनों मामलों में जमानत पर आया हुआ था और फिर से उसने चोरी का काम शुरू कर दिया। आरोपी से अब फिर दो चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी ने अप्रैल माह में गांधीनगर क्षेत्र से और उसके बाद 27 सितंबर को थाना शहर क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। आरोपी चोरी की गई बाइक के स्पेयर पार्ट्स बेचता था। आरोपी ने 27 सितंबर को जो बाइक चोरी की थी। उसने उस बाइक के स्पेयर पार्ट बना कर बेच दिए थे।