फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of attacking police team in Deha Basti arrested

Yamuna Nagar News: डेहा बस्ती में पुलिस टीम पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking police team in Deha Basti arrested
यमुनानगर। डेहा बस्ती में करनाल सीआईए की टीम पर हमले और नशा तस्करी के मामले में थाना रादौर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखबीर सिंह डेहा बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.52 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि 16 जून को करनाल सीआईए की टीम नशा तस्करी के एक आरोपी को पकड़ने डेहा बस्ती पहुंची थी। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और सरकारी वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए थे। हमलावर पुलिस हिरासत से आरोपी राजेंद्र को छुड़ाकर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने तालिम, प्रदीप, सूरज, सीका, फरमान, दर्शन, महीपाल, नीतू, रघुबीर और बिल्ला नंबरदार समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए सुखबीर ने पूछताछ में बताया कि वह इंद्री के राजीव नगर निवासी राजेंद्र से स्मैक लाकर क्षेत्र में बेचता था। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से 6.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस मामले में बिल्ला नंबरदार और रवीना नामक महिला को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुखबीर के खिलाफ चोरी, एनडीपीएस और पुलिस टीम पर हमले सहित 11 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed