फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused caught in arms supply

Yamuna Nagar News: गैंगस्टर काला राणा को अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Accused caught in arms supply
यमुनानगर। सीआईए-टू की टीम ने गैंगस्टर काला राणा और उसके भाई सूर्य प्रताप के लिए काम करने वाले सोनीपत के गांव रोहणा निवासी सचिन उर्फ काग को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। आरोप है कि वह काला राणा को हथियार सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी सचिन उर्फ काग ने स्वीकार किया है कि वह काला राणा गैंग के लिए हथियार सप्लाई करता है। उसने कुछ हथियार मध्यप्रदेश से मंगवाए थे। पुलिस यह पता लगा रही है कि उसने मध्यप्रदेश में किससे और कहां से हथियार मंगवाए थे। सीआईए प्रभारी ने बताया कि 13 सितंबर 2020 को सीआईए-2 की टीम नहर किनारे गश्त कर रही थी तो बदमाशों ने उनकी गाड़ी लूटने के इरादे से पिस्टल तान दी थी। टीम ने मौके पर सुभाष नगर कॉलोनी निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ बावा व प्रोफेसर कालोनी निवासी शुभम को पकड़ लिया था। दोनों से देसी कट्टे व सात कारतूस बरामद हुए थे। उनके पास से एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई थी। पूछताछ में पता चला कि ये गैंगस्टर काला राणा व उसके भाई सूर्य प्रताप उर्फ नोनी राणा के गुर्गे हैं। इसके बाद विष्णु नगर निवासी अभिषेक पंजेटा को पकड़ा गया था। इन बदमाशों को गाड़ी लूटने के लिए नोनी राणा ने कहा था। नोनी लंबे समय से जेल में है। पुलिस इस केस में इस गैंग से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed