{"_id":"67157a1339338905340e7504","slug":"accused-arrested-for-trying-to-give-drugs-to-prisoners-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-127200-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बंदियों को नशा देने के प्रयास में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बंदियों को नशा देने के प्रयास में आरोपी काबू
Mon, 21 Oct 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कोर्ट में बंदियों को नशीला पदार्थ देने का प्रयास करते एस्कार्ट गार्द में तैनात पुलिसकर्मी ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी अजय कांबोज के रूप में हुई। आरोपी के पास से नशे की गोलियां, सुल्फा व हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध सेक्टर 17 थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
एस्कार्ट गार्द में तैनात एसआई सुरेंद्र पाल ने बताया कि वह जगाधरी जेल से पेशी के लिए कैदियों व बंदियों को कोर्ट में लेकर आता है। इन कैदियों व बंदियों को बक्शीखाना में बंद कराया जाता है। शनिवार को भी सबलपुर निवासी अतुल कुमार, रजनीश उर्फ रजत, मायापुरी निवासी योगेश कुमार उर्फ बंटी को एएसजे रंजना अग्रवाल की कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट में पेश करने के बाद जब उन्हें बक्शीखाना की तरफ लाया जा रहा था। तभी इनके पीछे पीछे एक युवक आया। जिसे शक होने पर पकड़ लिया। उसकी पहचान बैंक काॅलोनी निवासी अजय कांबोज के रूप में हुई। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 30 प्रतिबंधित नशीली गोलियां, अलग-अलग पुड़िया में 3.37 ग्राम हेरोइन और 3.31 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ।
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उससे जो दवाइयां बरामद हुई। वह उसने अपनी नशे की लत छुड़वाने के लिए माइंड केयर अस्पताल से ली थी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।