{"_id":"61328b488ebc3ec5ed0abb20","slug":"accused-arrested-for-robbing-bank-employee-at-knife-point-yamuna-nagar-news-knl82066965","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट मांगकर चाकू की नोक पर बैंक कर्मी को लूटने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट मांगकर चाकू की नोक पर बैंक कर्मी को लूटने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
स्पेशल सेल की टीम ने लिफ्ट मांगकर बैंक कर्मी से चाकू की नोक पर छह सौ रुपये व मोबाइल लूटने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी से चाकू व मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
स्पेशल टीम के प्रभारी राजेश राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पांसरा फाटक के पास एक युवक वारदात की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान महमूदपुर निवासी शुभम उर्फ मुल्ला के नाम से हुई। इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने 23 अगस्त को बैंक कर्मी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव सलूनी निवासी सागर से छह सौ रुपये व मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
बॉक्स
यह था मामला:
सलूनी निवासी सागर ने सदर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह गांव टोडरपुर स्थित एक्सिस बैंक में नौकरी करता है। 23 अगस्त को वह बैंक मेन ब्रांच में काम से आया था। वहां से काम समाप्त कर शाम को जब वह बाइक पर घर लौट रहा था, तो पांसरा फाटक के नजदीक एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। उसने युवक को लिफ्ट देकर बाइक पर बिठा लिया। जब वह गांव कलानौर के नजदीक हाईवे पर पहुंचा तो पीछे बैठे आरोपी युवक ने पीछे से उस पर नुकीली चीज रख ली और उसे कहा कि बाइक को कच्चे रास्ते पर लेकर चल, नहीं तो उसकी पीठ में चाकू घुसा दूंगा। डर के कारण वह बाइक को कच्चे रास्ते पर ले गया। जहां युवक ने उसकी जेब से छह सौ रुपये व उसका मोबाइल फोन छीन लिया। तब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। स्पेशल टीम के प्रभारी राजेश ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी से चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपी पर लूट, चोरी के केस दर्ज हैं। जो कोर्ट में विचाराधीन है।