फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accumulated toilet water at the main gate of the roadways complex

Yamuna Nagar News: रोडवेज परिसर के मुख्य द्वार पर जमा शौचालय का पानी

Mon, 06 Jul 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 06 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Accumulated toilet water at the main gate of the roadways complex
रोडवेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर जमा शौचालय का गंदा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोडवेज परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पिछले काफी समय से शौचालय का गंदा पानी जमा होने से यात्रियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य गेट से अंदर प्रवेश करते ही बदबूदार पानी फैला रहता है, जिससे हर रोज सैकड़ों यात्रियों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे न केवल लोगों को असुविधा होती है, बल्कि वातावरण भी दूषित हो रहा है।

यात्रियों का कहना है कि बस अड्डे पर पहुंचते ही सबसे पहले गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। बदबू के कारण लोगों का वहां कुछ देर रुकना भी मुश्किल हो जाता है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारी भी प्रतिदिन इसी मुख्य द्वार से होकर कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार शौचालय का गंदा पानी खुले में जमा रहने से मच्छरों और हानिकारक जीवाणुओं के पनपने की आशंका बढ़ जाती है। इससे डेंगू, मलेरिया, दस्त और अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। यात्रियों ने मांग की है कि शौचालय की निकासी व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए और मुख्य द्वार पर जमा गंदे पानी की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और बस अड्डे का वातावरण स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

मुख्य द्वार पर शौचालय के गंदे पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईएन को पत्र भेजा गया है। विभाग जल्द ही संबंधित एजेंसी के सहयोग से समस्या का समाधान कराने का प्रयास कर रहा है। - संजय रावल, जीएम रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed