{"_id":"5f7230a98ebc3e9bd5061906","slug":"accoused-arrest-yamuna-nagar-news-knl457474147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी को पांच लाख में बेचने की आरोपी मां समेत चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बेटी को पांच लाख में बेचने की आरोपी मां समेत चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक में पांच लाख 60 हजार रुपये में बेचकर 17 साल की किशोरी की व्यक्ति के साथ शादी करवाने के मामले में पुलिस ने उसकी आरोपी मां, शादी करने वाले रोहतक के गांव धामड़ निवासी विक्रम, रामफल उर्फ झासू व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने माना है कि किशोरी की खरीद फिरोख्त हुई है। चारों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों से किशोरी को बेचने की रकम की रिकवरी की जाएगी।
21 सितंबर को थाना शहर की हमीदा चौकी में 17 साल की किशोरी को बेचने व जबरन शादी करने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक 17 साल की किशोरी को उसकी मां ने 5 लाख 60 हजार रुपये में रोहतक के धामड़ गांव में 40 वर्षीय विक्रम सिंह को धामड़ निवासी रामफल उर्फ झासू की मदद से बेच दिया था। सूचना बाल कल्याण समिति रोहतक को मिली, तो वे हरकत में आए। समिति ने इसकी शिकायत सदर पुलिस रोहतक को दी। किशोरी यमुनानगर की थी। बेचने की घटना भी यमुनानगर में तय हुई, इसलिए रोहतक पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर यमुनानगर भेज दिया। हमीदा चौकीपुलिस ने मामले में धामड़ निवासी झासू, विक्रम, पीड़िता की मां व एक अन्य पर चिल्ड्रन मैरिज प्रो हाइबिशन एक्ट-2006 की धारा 10/12/9 आईपीसी की 366ए, 370 व जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बाल कल्याण समिति ने पुलिस को बताया कि 8 सितंबर को उन्हें घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने बच्ची को रेस्क्यू किया। उसके साथ एक अन्य 12 वर्षीय बच्ची थी। उसके भी ब्यान लिए गए। किशोरी और उसकी सहेली के ब्यान से ये स्पष्ट हुआ कि यमुनानगर में बच्ची की मां ने सात सितंबर को झासू के माध्यम से विक्रम को 5 लाख 60 हजार रुपये में बेच दिया। रोहतक में ले जाकर एक मंदिर में विक्रम ने उसकी मांग भरकर व जयमाला पहनाकर शादी रचाई थी।
हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह का कहना है कि मामले में पीड़िता की मां समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने किशोरी को बेचने की कबूली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।