{"_id":"5f402d668ebc3e3d0e2ab92e","slug":"accident-police-truck-yamuna-nagar-news-knl41521093","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक बैक करते समय चालक ने मालिक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक बैक करते समय चालक ने मालिक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
विश्वकर्मा चौक के पास ट्रक को पीछे करवाते हुए उसकी चपेट में आने से ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। आरोप है कि चालक ने पीछे बैक करते हुए उसे कुचल दिया। उसके चाचा उसे निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाया।
न्यू आबादी कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसके साथ उसका भतीजा चिराग (19) भी ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। उनके पास 5 गाड़ियां है। वीरवार को यूरिया खाद का रैक रेलवे स्टेशन पर लगना था। उनका ट्रक हरिओम सर्विस सेंटर नजदीक विश्वकर्मा चौक के पास खड़ा था। वह और उसका भतीजा चिराग ट्रक को रेलवे स्टेशन के रैक पर भेजने के लिए घर से समय अलसुबह करीब साढे़ चार बजे विश्वकर्मा चौक पर पहुंचे। उन्होंने ड्राइवर घिलौर निवासी राजिंद्र दत्ता को गाड़ी को रैक पर ले जाने को कहा। इस दौरान उसका भतीजा गाड़ी को बैक करवाने लगा। आरोप है कि ड्राइवर राजिंद्र ने एकदम गाड़ी को बिना हॉर्न दिए लापरवाही से चला दिया। आरोपी चालक ने इस दौरान पीछे बैक करते हुए उसके भतीजे चिराग को टक्कर मार दी। गाड़ी का पहिया उसके भतीजे की टांगों को कुचलता हुआ निकल गया। उन्होंने तुरंत चिराग को गाड़ी के नीचे से निकाला और शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी चालक राजेन्द्र दत्ता के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।