फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   AC bus left for Chandigarh, will run for Khatushyam till New Year

Yamuna Nagar News: चंडीगढ़ चली एसी बस, नए साल तक खाटूश्याम के लिए चलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
AC bus left for Chandigarh, will run for Khatushyam till New Year
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर।
परिवहन के क्षेत्र से जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। एक ओर चंडीगढ़ के लिए हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो की एसी बस चला दी गई, वहीं नए साल तक खाटू श्याम व रेवाड़ी रूटों पर भी सामान्य बसें चलाने की तैयारी है। फिलहाल स्थानीय रोडवेज अफसर खाटू श्याम व रेवाड़ी रूटों पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने के लिए परमिट ले रहे हैं। उनकी मानें तो एक से डेढ़ सप्ताह में तमाम औपचारिकताएं पूरी होने पर खाटू श्याम व रेवाड़ी दोनों रूटों पर रोडवेज बसें चला दी जाएगी।
बता दें कि यमुनानगर डिपो पर गत तीन माह में हरियाणा रोडवेज की दस एसी बसें आ चुकी हैं। इससे पहले सालभर में सामन्य 65 नई बसें आईं। जिससे डिपो पर ऑन रूट बसों की संख्या 110 से बढ़कर 180 हो गई। जिससे स्थानीय रोडवेज अफसर डिपो के लंबे समय से बंद पड़े रूटों सहित नए रूटों पर रोडवेज बस सेवा शुरू कर रहे हैं। पहले जम्मू के कटरा, पंजाब के अमृतसर व पटियाला, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मनाली व शिमला, उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून और हरियाणा के गुरुग्राम, सिरसा, हिसार रूट शुरू करने के साथ अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए। ऐसे ही अब नए साल से पहले अफसर खाटू श्याम व रेवाड़ी रूट शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसके तहत दोनों रूटों के परमिट मांग लिए गए हैं, जिस पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह या नए साल पर जनवरी में खाटू श्याम व रेवाड़ी रूटों पर रोडवेज बस सेवा शुरू होने की संभावना है। रोडवेज अफसरों की मानें तो खाटू श्याम व रेवाड़ी रूटों पर एसी के बजाय सामान्य बसें ही लगाई जाएंगी। इसमें रेवाड़ी के लिए वाया दिल्ली बस का रूट रखा जाएगा।
विज्ञापन


निजी या किराये के वाहन से खाटूश्याम जा रहे हजारों लोग
मार्च-2023 में 50 नई यूरो-6 बसें आने पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने हरी झंडी दिखाने के बाद खाटू श्याम के लिए भी यमुनानगर डिपो की बस चलाने की बात कही थी। इसके बाद से रोडवेज अफसर रूट पर बस सेवा शुरू करने की औपचारिकताएं पूरी करने में लग गए, जो अब जाकर पूरी होने वाली हैं। रूट पर बस सेवा शुरू होने से जिले के हजारों लोगों को फायदा होगा, जो फिलहाल रूट पर रोडवेज बस न होने के कारण निजी व किराये के वाहन या ट्रेन के सहारे खाटू श्याम आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ की 11.30 पर एसी बस, जल्द दो समय मिलेगी
डिपो पर आईं दस में से सात बसों को पहले ही दिल्ली व गुरुग्राम रूटों पर चलाया जा रहा है, वहीं अब 8वीं एसी बस को चंडीगढ़ रूट पर चला दिया गया है। जिसका यमुनानगर से चंडीगढ़ के लिए 11.30 बजे का समय रखा गया है, पर रोडवेज अफसर चंडीगढ़ के लिए दो समय यमुनानगर से एसी बस करने की तैयारी में हैं। इसके लिए एक ही एसी बस से चौसर लगाने की योजना है, जिससे यमुनानगर से चंडीगढ़ के लिए पहली एसी बस का समय सुबह सात बजे और दूसरा समय दोपहर दो बजे तक हो सके।


डिपो पर आठवीं एसी बस चंडीगढ़ रूट पर चला दी गई है। इसका रूट पर अभी एक समय ही है, जिसे बढ़ाकर दो करने की योजना है। साथ ही नए साल या उससे पहले खाटू श्याम व रेवाड़ी के लिए बस चलाने की तैयारी है, जिसके लिए परमिट लिए जा रहे हैं।
-भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed