फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Abhishek first in 5000 meters race of students, Yamunanagar

छात्रों की 5000 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Abhishek first in 5000 meters race of students, Yamunanagar
दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में 12वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों की 5000 मीटर दौड़ में अभिषेक ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय और सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विद्यार्थियों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा की व्यक्तित्व के निर्माण में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महाविद्यालय के उत्थान के लिए पांच लाख रुपए अनुदान राशि प्रदान की।
महाविद्यालय की प्राचार्य बलजीत कौर ने मुख्य अतिथि कंवर पाल का स्वागत करते हुए समय-समय पर महाविद्यालय के विकास में उनकी ओर से दिए गए योगदान की सराहना की। प्राचार्य कौर ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी। खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. बलविंद्र ढांडा ने विद्यार्थियों को विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

वहीं छात्रों की 800 मीटर दौड़ में अभिषेक ने पहला, साहिल ने दूसरा और पंकज ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं की 800 मीटर दौड़ में ज्योति रानी प्रथम, साक्षी द्वितीय और बबली तृतीय स्थान पर रही। छात्रों की 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अभिषेक, द्वितीय स्थान पर साहिल और तृतीय स्थान पर पंकज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हर्ष संधू प्रथम, अरुण द्वितीय और रवि कुमार तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं की लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर काजल, द्वितीय स्थान पर तनु रानी और तृतीय स्थान पर पूजा और ज्योति रही। छात्रों की लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अरुण, द्वितीय स्थान पर रवि कुमार और तृतीय स्थान पर आयुष रहे। संचालन अशोक बंसल और प्रतिभा ने किया। डॉ. संजीव कुमार आयोजन सफल बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed