{"_id":"691d9dadb86880d0cf08f007","slug":"a-young-woman-working-in-a-utensils-factory-died-in-an-accident-2025-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बर्तन फैक्ट्री में काम कर रही थी युवती, मशीन की चपेट आई चुन्नी, कट गई कमर, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बर्तन फैक्ट्री में काम कर रही थी युवती, मशीन की चपेट आई चुन्नी, कट गई कमर, हुई मौत
Wed, 19 Nov 2025 04:06 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 19 Nov 2025 04:06 PM IST
सार
जगाधरी स्थित एक बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते समय मशीन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मोनिका, मृतका
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
यमुनानगर में जगाधरी स्थित एक बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते समय मशीन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती कटिंग मशीन पर काम कर रही थी। जैसे ही वह कटिंग हुए बर्तन को उठाकर किनारे करने लगी। इसी दौरान अचनाक उसकी चुन्नी मशीन में फंस गई जिसके बाद मशीन ने कपड़ों समेत युवती को अंदर खींच लिया।
विज्ञापन
हादसा होते ही मशीन को बंद कर युवती को बाहर निकाल तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मोनिका निवासी जिला गोंडा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। फिलहाल वह अपनी मां और दो छोटे भाइयों के साथ जगाधरी में काली माता के मंदिर के पास रह रही थी और नजदीक की एक बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंपा। फैक्ट्री में काम करने वाली पूजा सैनी ने बताया कि मोनिका यहां पर पैकिंग और कटिंग जैसे काम किया करती थी।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह पैकिंग का काम कर रही थी। ऐसे में थोड़ी देर बाद उसे कटिंग मशीन पर लगा दिया गया, जहां पर कटी हुई प्लेटों को मशीन के ऊपर से उठाकर साइड में रखना था। ऐसे में जब वह कटिंग के बाद एक प्लेट को उठाकर साइड में रखने के लिए घूमी तो अचानक से उसकी चुन्नी मशीन में फंस गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। तुरंत कटिंग मशीन को बंद कर मोनिका को बाहर निकाला गया। मोनिका की कमर बुरी तरह से कट चुकी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रिश्ता तलाश रहे थे परिजन
बहन सोनिया ने बताया कि वह दिल्ली में अपने पति व बच्चों के साथ रहती है। मोनिका यहां पर मां चमेली व दो छोटे भाइयों के साथ रह रही थी। इन दिनों परिजन मोनिका के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। रिश्ता मिलते ही उसकी शादी करने का विचार था। इसी बीच यह हादसा हो गया।
रिश्ता तलाश रहे थे परिजन
बहन सोनिया ने बताया कि वह दिल्ली में अपने पति व बच्चों के साथ रहती है। मोनिका यहां पर मां चमेली व दो छोटे भाइयों के साथ रह रही थी। इन दिनों परिजन मोनिका के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। रिश्ता मिलते ही उसकी शादी करने का विचार था। इसी बीच यह हादसा हो गया।