फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A strong triple engine government will be formed: Naib Singh

ट्रिपल इंजन की बनेगी मजबूत सरकार : नायब सिंह

Sun, 23 Feb 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A strong triple engine government will be formed: Naib Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा के निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन की मजबूत सरकार बनेगी और एक कीर्तिमान स्थापित होगा। भाजपा सरकार ने हमेशा विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। ये शब्द मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी के समर्थन में निकाले गए रोड शो के दौरान प्राचीन मूर्ति देवी मंदिर में माथा टेकने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान कहे।
उन्होंने कहा जनता ने फूल बरसाकर उन्हें आशीर्वाद तो दिया, वहीं मेयर व पार्षद प्रत्याशी अधिक मार्जिन से जीत दर्ज करेंगे ये भी दिखा दिया। सीएम ने कहा ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र का और तेजी से विकास होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को नगर निगम चुनाव में प्रचार को और गति देने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी व नगर निगम के सभी 22 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो निकाला, जाकि जगाधरी के वार्ड नंबर 1 से शुरू हुआ और गोशाला चौक, झंडा चौक, खेड़ा बाजार में पहुंचा। खेड़ा बाजार जगाधरी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित सभी भाजपा नेताओं ने श्री खेड़ा महाराज के चरणों में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात रोड शो पत्थर वाला बाजार, पुलिस चौकी, बूड़िया चौक, अग्रसेन चौक, सफायर चौक से होते हुए प्यारा चौक, मधु चौक ,शहीद भगत सिंह चौक रेलवे स्टेशन अग्रसेन चौक से होते हुए,स्टेशन चौक अग्रसेन चौक पर स्थित प्राचीन मूर्ति देवी मंदिर पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री ने माथा टेका और पूजा की।
निर्दलीय मेयर प्रत्याशी सुमन भाजपा में शामिल

मेयर पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रही सुमन वाल्मीकि ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। उन्होंने भाजपा में शामिल होकर पार्टी की प्रत्याशी सुमन बहमनी को अपना समर्थन दे दिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रोड शो के दौरान लिया। रेलवे स्टेशन रोड स्थित देवी भवन मंदिर में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सुमन वाल्मीकि ने यह घोषणा की।


सुमन ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है और एक समाजसेविका के रूप में काम कर रही हैं। वह वकालत की पढ़ाई के साथ कोर्ट में प्रैक्टिस भी करती हैं। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ लोगों और बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है। इसी तरह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जगाधरी में रोड शो के प्रारंभ में ही उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र मित्तल व उनके साथ अन्य सदस्यों को पार्टी का पटका पहनकर सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed