फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A speeding driver hit a security guard walking on foot.

Yamuna Nagar News: तेजरफ्तार वाहन चालक ने पैदल जा रहे सिक्योरिटी गार्ड को मारी टक्कर

Fri, 09 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A speeding driver hit a security guard walking on foot.
यमुनानगर। जगाधरी शहर में अंबाला रोड स्थित नाका रक्षक विहार के पास पैदल जा रहे सिक्योरिटी गार्ड सोहन लाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तेली माजरा नीलकंठ कॉलोनी निवासी सोहन लाल अविवाहित था और पिछले कई वर्षों से अपनी भाभी मामो देवी के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

मामो देवी के पति और दोनों बेटों की पहले ही मौत हो चुकी थी। ऐसे में सोहन ही उनके जीवन का एकमात्र सहारा था, जो दिन में दिहाड़ी मजदूरी और रात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर घर का खर्च चला रहा था। सोहन लाल बुधवार रात को पैदल ही जय सिटी में अपनी नाइट ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान पड़ोसी से हादसे की सूचना मिली। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक राहगीर उसे एंबुलेंस से अस्पताल भिजवा चुके थे। अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शव देखते ही भाभी मामो देवी बेसुध हो गई। परिजनों का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सोहन को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed