फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A speeding car crushed a worker riding a bicycle

Panipat News: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार श्रमिक को कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
A speeding car crushed a worker riding a bicycle
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर 29 में कृष्णा गार्डन के सामने तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार श्रमिक को कुचल दिया। हादसे में श्रमिक की टांग टूट गई। राहगीरों ने घायल श्रमिक को नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
डॉक्टरों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। श्रमिक ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
उग्राखेड़ी गांव के सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह सेक्टर 29 पार्ट टू में एक डाई हाउस में काम करता है। वह 21 फरवरी को अपनी साइकिल पर गांव से फैक्टरी जा रहा था। कृष्णा गार्डन के सामने एक कार ने पीछे से उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन

कार ने उसे कुचल दिया। कार चालक यहां से फरार हो गया। राहगीरों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलाई और उसे जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी टांग टूट गई थी। उसके परिवार के सदस्य उसे तहसील कैंप स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed