फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A son explain his mother, some one attack with rod and stick

मां को समझाने गए व्यक्ति पर रॉड व डंडों से हमला कर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
A son explain his mother, some one attack with  rod and stick
जम्मू कालोनी में मां से मिलने गए बेटे पर कुछ लोगों ने रॉड और डंडों से हमला कर दिया। जिस व्यक्ति के पास उसकी मां किराए पर रह रही थी, आरोप उस पर लगा है। आरोप है कि घायल की मां मकान मालिक को गोद लेना चाहती थी। जब उसने अपनी मां को समझाया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पर हमला कर घायल कर दिया। गांधी नगर थाना पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए 10-12 अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में ग्रीन पार्क निवासी सुमित सेठ ने बताया कि उसकी ट्रक अड्डा सहारनपुर रोड पर स्क्रैप की दुकान है। उसके पिता ने पंजाब के खरड़ निवासी सरिता रानी के साथ दूसरी शादी की थी। उसकी दूसरी माता उनके साथ पुराना हमीदा में रहती थी। उसके पिता की 21 जनवरी को मृत्यु होने के कारण मां सरिता रानी जम्मू कालोनी में सहारनपुर के गांव चांदव निवासी श्याम कुमार के मकान में किराए पर अकेले रहने लगी। उसकी मां श्याम कुमार को गोद लेना चाहती थी। इसे लेकर उसने अपनी मां को समझाया। लेकिन वह नहीं मानीं।
विज्ञापन

सात जुलाई की रात करीब नौ बजे वह अपनी मां को समझाने उसके घर गया था। घर पर उस समय श्याम कुमार भी था। उसने श्याम कुमार को भी समझाया। इस बात को लेकर श्याम कुमार उसके साथ गाली गलौच व हाथापाई करने लगा। इसके बाद वह वहां से चला गया। आरोपी श्याम कुमार करीब साढ़े नौ बजे अपने दोस्त जम्मू कालोनी निवासी हरेराम, हरी कृष्णा, दीपु सैणी, चमन लाल, शुभम, राधेश्याम व 10-12 अन्य के साथ आता है। आरोपियों ने लोहे की रॉड, डंडे, बिंडे व अन्य हथियार से उसके सिर, हाथ व पांव में वार कर घायल कर दिया। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। झगड़े के दौरान उसके गले से सोने की चेन गायब हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी श्याम कुमार, हरेराम, हरीकृष्णा, दीपू सैणी, चमन लाल, शुभम, राधेश्याम को नामजद करते हुए 10-12 अन्य पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जसबीर का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed