फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A person standing on the side of the road was hit by a car, dies

सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
A person standing on the side of the road was hit by a car, dies
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 के सुढैल चौक पर सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गलोली निवासी सतनाम ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह अपने बेटे की पत्नी को कार में अस्पताल लेकर जा रहा था। रास्ते में जब वे नेशनल हाईवे 344 पर सुढैल चौक के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति चूड़ियाला का माजरा की तरफ से गांव सुढैल की तरफ क्रॉस करने के लिए खड़ा था। तभी अंबाला की तरफ से तेज रफ्तार कार आई। आरोपी चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सीधी टक्कर सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मार दी। टक्कर लगने से व्यक्ति सड़क पर गिर गया। इससे उसकी सिर में चोट लगी। तभी उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी और घायल व्यक्ति को संभाला। वह बेहोश हो चुका था। सूचना मिलने पर डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन पीजीआई जाने से पहले की उसने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed