फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A man robbed a girl of Rs 50,000 by posing as her relative

Yamuna Nagar News: रिश्तेदार बनकर युवती से ठगे 50 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
A man robbed a girl of Rs 50,000 by posing as her relative
यमुनानगर। पिता के दोस्त का बेटा बनकर साइबर ठग ने फतेहपुर निवासी परमजीत सिंह की बेटी से 50 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने युवती को अपने विश्वास में लेकर विदेश में जरूरी काम होने की बात कहकर ठगी की। ठगी का पता चलने पर परमजीत ने पुलिस को शिकायत दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




फतेहपुर निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि पांच नवंबर को उसकी बेटी के फोन पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसकी बेटी को खुद की पहचान उसके दोस्त अंबाला के तंदवाली गांव निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे सोनू के रूप में बताई। आरोपी ने उसकी बेटी को कहा कि वह आपके पिता के दोस्त का बेटा सोनू है। रिश्ते में वह उसका भाई लगता है। वह इन दिनों विदेश में है। उसे अभी रुपयों की जरूरत है।
विज्ञापन

आरोपी ने उसकी बेटी को अपनी बातों में उलझा लिया और बहुत जरूरी काम के लिए एक लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने उसे कहा कि कुछ दिन बाद वह उन्हें यह रुपये लौटा देगा। आरोपी ने उसकी बेटी को खाता नंबर भेजकर उसमें एक लाख रुपये जमा करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन फिर आरोपी ने उसकी बेटी को फोन कर रुपये भेजने को कहा। आरोपी को उसके दोस्त का बेटा समझ कर और उस पर विश्वास करके उसकी बेटी ने छह नवंबर को उससे 50 हजार रुपये लिए और आरोपी द्वारा भेजे खाता नंबर में 50 हजार रुपये जमा करवा दिए।

सात नवंबर को उसने अपने दोस्त राजेंद्र सिंह को फोन किया। उसे बताया कि सोनू ने उसकी बेटी से 50 हजार रुपये लिए है। राजेंद्र सिंह ने अपने बेटे सोनू से बात कही। तब उसने बताया कि उसने उसकी बेटी से कोई रुपये नहीं लिए और न ही उसने रुपयों की मांग की। इसके बाद उन्हें ऑनलाइन साइबर ठगी होने का अहसास हुआ। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed