फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A grant of Rs 5 lakh was given to the temple on Republic Day

Yamuna Nagar News: गणतंत्र दिवस पर मंदिर को दिया पांच लाख रुपये का अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A grant of Rs 5 lakh was given to the temple on Republic Day
व्यासपुर। ऐतिहासिक तीर्थ क्षेत्र कपालमोचन स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लाल दास में 77वां गणतंत्र दिवस श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ भव्य रूप से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य गुरजीत कौर चंगनौली रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में परमजीत चंगनौली पहुंचे। कार्यक्रम मंदिर के महंत निर्मल दास महाराज की देखरेख में हुआ। महंत निर्मल दास ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा, समानता और भाईचारे के मूल्यों की याद दिलाता है। गुरजीत कौर ने मंदिर के विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की। गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समानता, मानवता और कर्म की जो शिक्षा दी, वही हमारे संविधान की मूल भावना है। प्रबंधक अमरनाथ ज्ञासड़ा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का 649वां प्रकाश उत्सव पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में एक फरवरी को श्री गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लाल दास कपालमोचन से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। समारोह में मास्टर रमेश कुमार, रामचंद्र, श्याम लाल, हिंदू सेन, इंद्रसेन, अमरीक सिंह, रामकिशन, राजकुमार, रामकर्ण, डॉ. जोहर लाल, चंद, सोहनलाल, रामप्रकाश, सुंदर लाल, मोहिंद्र पाल, नगर महेंद्र सिंह, ऋषिपाल, रामेश्वर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed