फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A disabled youth raped a widow on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर दिव्यांग युवक ने विधवा से किया दुष्कर्म, फिर दलित जाति की बोल किया मना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
A disabled youth raped a widow on the pretext of marriage
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवक ने शादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ करीब चार साल तक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने दलित जाति की होने पर उसे शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने युवक के परिजनों पर भी उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक समेत उसके परिवार 11 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2005 में उसकी शादी हुई थी। शादी से उसके पास दो लड़के व एक लड़की है। 2015 में उसके पति की अचानक मौत हो गई थी। 2017 में उसके पास गांव के ही सन्नी राणा का फोन आया। आरोपी ने पहले उसे यमुनानगर का बताया और उससे प्रेम करने की बात कहने लगा। बाद में आरोपी ने उसे बताया कि वह उनके ही गांव का रहने वाला है। आरोपी ने उसे कहा कि वह दिव्यांग है और उसके पति की भी मौत हो चुकी है। दोनों आपस में शादी कर लेते हैं।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे कहा कि उसके पास कार, जमीन, जायदाद सब कुछ है। वह उसके तीनों बच्चों को भी अपने साथ रखेगा। पहले तो उसने एक गांव के होने के कारण आरोपी को मना कर दिया। लेकिन बाद में आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। आरोपी उसे कोर्ट मेरिज करने के बहाने अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे कहा कि उसने उसकी बनाई हुई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक व उसके परिजनों ने उससे मारपीट की और उसके साथ बदसलूकी कर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उनके अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed