फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A campaign will be launched to boost students' interest in sports

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों का खेलों में रुझान बढ़ाने के लिए चलेगी मुहिम

Fri, 03 Jul 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A campaign will be launched to boost students' interest in sports
तेजली खेल परिसर में बॉस्केटबॉल खेलते ​खिलाड़ी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में विद्यार्थियों का खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने और अधिक से अधिक खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से खेल विभाग विशेष जागरूकता मुहिम शुरू करेगा। इसके तहत स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, उपलब्ध अवसरों व विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी जाएगी। विभाग का लक्ष्य खेल गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाना और नई प्रतिभाओं को आगे लाना है।
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता के मुताबिक इसके अलावा विभाग की ओर से नशा विरोकी अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों, किशोरों, युवाओं व अन्य लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा और खेल में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के दौरान विद्यालयों के पीटीआई और खेल शिक्षकों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

खेल शिक्षक विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा की पहचान कर उन्हें नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करेंगे। स्कूल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का मानना है कि समय पर उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलने से जिले की प्रतिभाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा, जिससे वे जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। विभाग ने सभी शिक्षण संस्थानों से इस अभियान में सहयोग करने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जोड़ने की अपील की है।

खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना उद्देश्य : शिल्पा गुप्ता
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि विभाग का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुझान पैदा करना है। इसके साथ प्रतियोगिताओं में उनकी भागीदारी बढ़ाना और विद्यार्थियों में खेल संस्कृति को भी विकसित करना है। खेलों से शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed