फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A bullet hit in the stomach of a young man standing on the square, referred

चौक पर खड़े युवक के पेट में लगी गोली, रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
A bullet hit in the stomach of a young man standing on the square, referred
यमुनानगर। बाइक सवार अज्ञात युवकों ने गोली चलाई जो युवक के पेट में लगी। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि युवक के पास से स्वयं गोली चली। गोली लगने से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में चड़ीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुखर्जी पार्क निवासी विशाल सोनी ने बताया कि उसका दोस्त दीपक वर्मा (21) प्राइवेट जॉब करता है और कुछ दिन पहले ही वह पटना (बिहार) से यहां आया था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला है। सोमवार शाम को वह अपने दोस्त दीपक वर्मा के साथ प्रकाश चौक के पास खड़ा था। तभी बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाते बाइक पर पीछे बैठे युवक ने दीपक पर गोली चला दी। जो उसके पेट में नाभि के पास जाकर लगी। गोली लगने से उसका दोस्त लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बाइक सवार युवकों मौके से फरार हो गए। उसने अपने दोस्त को तुरंत आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, बताया जा रहा है कि दीपक वर्मा ने अपनी पेंट के बेल्ट में पिस्टल को रखा हुआ था। उसके पास से अचानक गोली चली। जो उसकी पेट में लगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर जगाधरी थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि उनके पास गोली चलने की सूचना आई थी। जिसके बाद मौके पर जाकर जांच की गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। गोली क्यों चली, किसने चलाई या खुद चली। इसको लेकर हर पहलू की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed