फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   प्रेरक गीत में नजर आएंगी शिक्षा मंत्री भुक्कल

प्रेरक गीत में नजर आएंगी शिक्षा मंत्री भुक्कल

Thu, 01 Aug 2013 05:35 AM IST
Yamuna Nagar
Yamuna Nagar Updated Thu, 01 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा की शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल शीघ्र ही बेस्ट लर्निंग सोसाइटी की ओर से बच्चों और आम लोगों में नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता के लिए फिल्माए गए ‘गाली छोड़ो’ गीत में नजर आएंगी। इस गीत की शूटिंग बुधवार को शहर के एक निजी स्कूल में की गई। शिक्षा मंत्री ने शूटिंग का शुभारंभ करने के साथ-साथ बच्चों के साथ इस गीत की शूटिंग में भी भाग लिया। इस प्रेरक गीत को शीघ्र ही दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

सोसाइटी के अध्यक्ष एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अशोक जैन द्वारा तैयार करवाए जा रहे इस गीत को पद्मश्री निदा फाजली ने लिखा है। इस गीत को विख्यात गजल गायक विनोद सहगल और फिल्म स्टार परिणति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा ने गाया है। पवन चोपड़ा इस गीत की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस गीत की शूटिंग निर्देशक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में कैमरामैन अमित जौली, मुख्य सहायक निर्देशक गोपाल सोधे ने की है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने में देश के सभी जागरूक नागरिकों को अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने अशोक जैन व उनके सहयोगियों द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य एवं वेस्ट लर्निंग सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि उन्होंने 11 अप्रैल 2003 को कस्तूरबा गांधी के जन्मदिवस पर बच्चाें को बातचीत में गाली का प्रयोग न करनेे और एक-दूसरे को गाली न देने के लिए प्रेरित करने के लिए गाली छोड़ो अभियान आरंभ किया था। इसी अभियान के तीसरे चरण में अब गाली छोड़ो अभियान पर आधारित एक गीत ‘बच्चों जब भी मुंह को खोलो-बोल तुम खुशबू सा बोलो-हम करेंगे राखी का सम्मान-गाली कभी न देंगे’ को फिल्माया जा रहा है। इस अवसर पर गीत में सहयोग देने के लिए गजल गायक विनोद सहगल, पवन चोपड़ा, निर्देशक राजकुमार शर्मा, कैमरामैन अमित जौली, मुख्य सहायक निर्देशक गोपाल सोधे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डा. परमजीत शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रेनू जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला कटारिया, जिला कल्याण अधिकारी सतनाम सिंह, समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार, पूर्व उपजिला शिक्षा अधिकारी राजन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed