{"_id":"145-59416","slug":"Yamuna-Nagar-59416-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी डीलर के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का केस
Yamuna Nagar
Updated Thu, 01 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। आपसी लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति द्वारा अपने ही घर में आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बिलासपुर निवासी प्रापर्टी का व्यवसाय करने वाले गगन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता रवि भूषण ने बताया कि उसका बड़ा बेटा विजय भूषण फर्नीचर की दुकान करता था। वह गगन और कुछ अन्य लोगाें के साथ प्रापर्टी डीलर का भी काम करता था। मृतक विजय का गगन के साथएक दो दिन पूर्व आपसी लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इससे परेशान होकर विजय भूषण ने मंगलवार को घर में पंखे में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता रवि भूषण कि शिकायत पर गगन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन