{"_id":"145-47359","slug":"Yamuna-Nagar-47359-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से पतंग उड़ाते बालक गिरा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से पतंग उड़ाते बालक गिरा, गंभीर
Yamuna Nagar
Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रादौर। गांव छोटाबांस में सोमवार को एक 12 वर्षीय बालक छत पर पतंग उड़ाते समय छत से नीचे गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। घायल बालक को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भरती कराया गया। बालक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे यमुनानगर के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। गांव छोटाबांस में चंद्रपाल का 12 वर्षीय बेटा संजीव छत पर पतंग उड़ा रहा था। पंतग उड़ाते-उड़ाते बालक छत से नीचे गिर पड़ा। जिस कारण उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोर्टें आइं। बुरी तरह से लहूलुहान बालक को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। गांव छोटाबांस के सरपंच दलीप सिंह रिंकू ने बताया कि बालक के सिर में गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन