{"_id":"145-46014","slug":"Yamuna-Nagar-46014-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बैंक में रखने होंगे 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बैंक में रखने होंगे 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड
Yamuna Nagar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के सभी बैंकों को अपने स्ट्रांग रूम और बैंक ग्राहकों के लॉकर की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड रखने होंगे। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ जिला प्रशासन के आदेशाें की अवहेलना (धारा-188) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इस बारे में पुलिस प्रशासन की ओर से जिले के सभी बैंकों को लैटर लिखे जा रहे हैं।
पंजाब एंड सिंध बैंक के लॉकरों में हुई एक करोड़ के जेवरात की चोरी के बाद पुलिस प्रशासन ने बैंकों के लॉकरों में रखी नगदी और जेवरात की सुरक्षा के लिए बैंकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी भी मानते हैं कि बैंक के लॉकर तोड़ने की घटना के बाद जिले के अन्य बैंक भी चोरों के निशाने पर आ सकते हैं। ऐसे में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक पुख्ता करने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक मितेश जैन के निर्देश पर जिले के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था चेक की जा रही है। इसके लिए डीएसपी हेड क्वार्टर फूल कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी बैंकों के स्ट्रांग रूम और लॉकरों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम चेक किए जा रहे हैं। जिन बैंकों में सुरक्षा में खामियां पाई गईं, उन्हें इन कमियों को दूर करने को कहा जा रहा है। इसके अलावा बैंकों में 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड रखने के भी निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके लिए बैंकों को कुछ समय दिया जाएगा। तय समय सीमा तक सिक्योरिटी गार्ड नहीं लगाए गए तो बैंकों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बैंक भी कर रहे सुरक्षा में सुधार
पंजाब एंड सिंध बैंक में हुई चोरी के बाद पंजाब नेशनल बैंक लीड बैंक की ओर से भी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के आदेश जारी कर दिए गए हैं। लीड बैंक मैनेजर वीके जुल्का ने बताया कि जिले में पंजाब नेशनल बैंक की 29 शाखाएं हैं। बैंक के सिक्योरिटी ऑफिसर्स को सभी बैंकों की ग्रिल, स्ट्रांग रूम और लॉकर्स की सुरक्षा चेक करने को कहा गया है। सिक्योरिटी ऑफिसर्स को कहा गया कि जहां भी जरूरत हो, सुरक्षा इंतजाम और कड़े किए जाएं। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य बैंकों के मैनेजरों को भी अपने-अपने बैंकों में सुरक्षा इंतजाम रिजर्व बैंक आफ इंडिया की गाइड लाइन के अनुसार पूरे करने के लिए भी पत्र लिखे गए हैं। उन्होंने बताया कि बैंकों में 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड नहीं रखे जाते हैं। यदि जिला प्रशासन की ओर से कोई निर्देश मिलता है, तो बैंक अधिकारियों को इसके लिए हेड आफिस को लैटर लिखकर मंजूरी लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
चोरों के निशाने पर रहे हैं कई बैंक
जिले में 29 बैंकों की 170 शाखाएं हैं। जिले के बैंक पहले भी चोरों के निशाने पर रहे हैं। पांच महीने पहले जगाधरी बस अड्डे के सामने नेशनल हाईवे स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के बाहर कार में रखे 35 लाख की नगदी से भरे लोहे के बक्से को चोर दिनदहाड़े चोरी कर ले गए। उस समय कार के समीप सिक्योरिटी गार्ड भी खड़ा था। चार महीने पहले इसी बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर ले जा रही महिला से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने नगदी से भरा पर्स छीन लिया था। दो महीने पहले यमुनानगर में एचडीएफसी बैंक के बाहर एक बुजुर्ग से मोटरसाइकिल सवार दो युवक साढ़े नौ लाख रुपये की नगदी छीन कर फरार हो गए थे। इससे कुछ दिन पहले इसी बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर ले जा रहे एक आढ़ती के मुंशी से नगदी से भरा बैग छीन लिया गया था। उधर, कलानौर चौकी के सामने स्थित ओरियंटल बैंक आफ कामर्स में चोर दो बार सेंध लगा चुके हैं। हालांकि चोर बैंक के स्ट्रांग रूम के भीतर पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाए थे। इसी वर्ष मार्च में रेलवे स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक में चोरों ने एक सप्ताह में दो बार सेंध लगाई। दोनों बार चोर बैंक का मेन शटर नहीं तोड़ पाए। बैंक के भीतर घुसने में असफल रहने पर चोरों ने बैंक के जेनरेटर रूम से पार्ट्स व टूटियां चोरी कर ले गए थे। इस बैंक में दो वर्ष पहले भी छिटपुट चोरी की वारदात हो चुकी है।