{"_id":"6653a84343236f6a4606f374","slug":"9064-percent-voting-took-place-in-burj-jamnawala-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-119540-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बुर्ज जामनावाला में 90.64 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बुर्ज जामनावाला में 90.64 प्रतिशत हुआ मतदान
Mon, 27 May 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 27 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार को हुए मतदान के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार साढौरा खंड के बुर्ज जामनावाला गांव में सबसे अधिक 90.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं हवेली गांव के मतदान केंद्र पर खंड का सबसे कम 50.75 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अक्तूबर 2022 में हुए पंचायत चुनावों के दौरान भी बुर्ज जामनावाला में 97.58 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि तब भी हवेली गांव में खंड का सबसे कम 55.23 प्रतिशत मतदान हुआ था। बुर्ज जामनावाला गांव के सरपंच नैब मोहम्मद ने बताया कि उनके गांव के लोग मतदान के प्रति हमेशा उत्साहित रहते हैं। यही कारण है कि प्रत्येक चुनाव में उनके गांव का मतदान प्रतिशत अधिक ही रहता है।
मतदान प्रतिशत अधिक होने का दूसरा कारण उन्होंने अधिकतर ग्रामीणों का गांव में ही रहना बताया। इस गांव के तीन लोग फौज में नौकरी करने के अलावा बाकी कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं है। कुछ युवा प्राइवेट जॉब करते हैं। वहीं बुर्ज जामनावाला के विपरीत हवेली गांव में 60 प्रतिशत एनआरआई हैं या कुछ लोग फौज में हैं। यही कारण है कि यहां हमेशा मतदान प्रतिशत कम ही रहता है।