फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   83-year-old old man dies of corona, 107 new infected found

कोरोना से 83 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 107 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
83-year-old old man dies of corona, 107 new infected found
जिले में कोरोना से रविवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई। कैंप के लक्ष्मी नगर के रहने वाले 84 वर्षीय बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज चल रहा था और वे कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। वहीं रविवार को 107 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसके अलावा 111 मरीज महामारी को मात देकर घर लौट गए हैं। ये जानकारी डीसी पार्थ गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब जिले की उभार दर 96.15 प्रतिशत हो गई है। अब तक जिले में कुल आबादी में से 48.22 प्रतिशत लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक जिले में कुल 28805 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। जिले में अब तक 27697 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के कुल 668 मरीज हैं, जिसमें से 563 मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है, जबकि 107 मरीज अस्पताल मेें भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 579616 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 544740 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग को अभी 1376 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। इसी के साथ ही जिले में कुल 1718 सूक्ष्म सक्रिय निगरानी क्षेत्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नियमों का पालन करें लोग
डीसी पार्थ गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना बचाव के लिए सरकार की बताई नियमावली का लागू करें। बिना मास्क के बाहर न निकलें। वहीं भीड़ न जुटने दें। डीसी ने कहा कि लोगों से नियमों की पालना करवाने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाए रही है। बिना मास्क घूमने वाले लोगों के चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में दुकानदार बिना मास्क के लोगों को सामान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed