फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   75 booths peaceful vote in Bilaspur

बिलासपुर में 75 बूथों पर शांतिपूर्ण हुए मतदान

Fri, 11 Apr 2014 01:05 AM IST
अमर उजाला,यमुनानगर
अमर उजाला,यमुनानगर Updated Fri, 11 Apr 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
75 booths peaceful vote in Bilaspur
बिलासपुर। उपमंडल बिलासपुर के 75 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाया गया, लेकिन गांव मारवाकलां में ईवीएम मशीन के खराब होने और संधाए गांव में बिजली सप्लाई न रहने पर कुछ देर बूथ पर ड्यूटी दे रहे अधिकारी सकते में आ गए। दोनों जगहों पर आई दिक्कतों को समय रहते दूर कर लिया गया और उसके बाद मतदान शुरू करवाया गया। सभी पोलिंग बूथों पर मतदान के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

बिलासपुर में चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव के मतदान कराने के लिए कुल 75 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। वीरवार को इन सभी पर संबंधित क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर अपना वोट दिया। इस बीच अधिकारियों का दल समय-समय पर विभिन्न बूथों का दौरा कर जायजा लेते रहे। वहीं, गांव मारवाकलां में बने बूथ नंबर-87 में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के तकनीकी खराबी के चलते कुछ देर बंद होने पर अधिकारी सकते में आ गए। इसके पंद्रह मिनट बीतने पर विभाग के अधिकारियों ने मशीन के दुरुस्त कर लिया। इसी प्रकार घाड क्षेत्र के गांव संधाए में बने एक मात्र बूथ में बिजली की सप्लाई न होने के कारण अधिकारियों व मतदाताआें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed