फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   730 seats vacant for admission in nodal ITI

Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में दाखिले के लिए 730 सीटें रिक्त

Tue, 04 Aug 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
730 seats vacant for admission in nodal ITI
नोडल आईटीआई में संशोधन के लिए पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला प्रक्रिया का तीसरा ऑनलाइन चरण सोमवार से शुरू हो गया है। नोडल आईटीआई में कुल 1,304 सीटें दिखाई गई हैं। तीसरे चरण में 32 सीटें कम कर दी गई हैं। इसके साथ 1,304 में से 574 सीटें भर गई हैं और 730 सीटें खाली गई हैं।
नोडल आईटीआई की सीटों में उतार-चढ़ाव डीजीटी की ओर से की जा रही मैपिंग के कारण हो रहा है। विभाग का कहना है कि मैपिंग के बाद सभी सीटें प्रक्रिया शामिल की जाएंगी। बता दें कि नोडल आईटीआई में कुल 1,348 सीटें हैं। परंतु मैपिंग के कारण पहली सूची में कुल 1,084 सीटें दिखाई गई थीं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी सूची में 1,336 और तीसरी सूची में 1,304 सीटें दिखाई गई हैं। विभाग के पोर्टल पर कुल 730 सीटें खाली दिखाई गई हैं, जिसके लिए पांच अगस्त तक संशोधन किए जाएंगे। इसके बाद सात अगस्त को तीसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी। सोमवार को प्रक्रिया का पहला दिन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन संस्थान पहुंचकर विद्यार्थियों ने अपने आवेदन में संशोधन किया। यह प्रक्रिया पांच अगस्त तक चलेगी। सात अगस्त को तीसरी वरीयता सूची जारी कर विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएंगी।
अब तक 574 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
नोडल आईटीआई की कुल में से 574 सीटें भर गई हैं। नोडल आईटीआई में कुल 1,348 सीटें हैं, जिसमें से 574 भर गई हैं और 774 सीटें खाली हैं। वहीं, तीसरे चरण में अभी 1,304 सीटें दिखाई गई हैं और 730 खाली दिखाई गई हैं। विभाग की ओर अगले चरण में सभी सीटें शामिल करने की उम्मीद है। प्रक्रिया का चौथा चरण 14 अगस्त को शुरू होगा। चार ऑनलाइन चरण के बाद जो सीटें खाली रह जाएंगी, उनके लिए खुली भर्ती की प्रक्रिया चलाई जाएगी।

विभाग की ओर से रिक्त सीटें पोर्टल पर प्रदर्शित की गई हैं। तीसरी सूची में कुल सीटें कम दिखाई गई हैं, जो डीजीटी की मैपिंग के कारण रोकी गई हैं। मैपिंग के बाद सभी सीटें प्रक्रिया में शामिल कर दी जाएंगी। - भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed