{"_id":"60414c1f8ebc3ee97444ff9f","slug":"70-year-old-man-jump-in-front-of-train-died-yamuna-nagar-news-knl63119198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की बीमारी से परेशान 70 साल के बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की बीमारी से परेशान 70 साल के बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
मानसिक तनाव झेल रहे एक बुजुर्ग ने गांधीनगर फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। वीरवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव नवादा निवासी 70 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही गाड़ी संख्या 15011 एक्सप्रेस यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से चलकर जब गांधीनगर फाटक के पास पहुंची तो वहीं पास खड़ा बुजुर्ग ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन बुजुर्ग को दूर तक घसीटती ले गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर दी। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक रामपाल ने टीम के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पावंटा साहिब निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता 70 वर्षीय ओम प्रकाश कचहरी में टाइपिस्ट थे। काफी समय से वे बीमार होने के कारण घर पर ही रहते थे। राजेंद्र ने बताया कि वह और उसका भाई नरेंद्र नौकरी करते हैं। जबकि उनकी 35 वर्षीय बहन अविवाहित है। उनकी बहन बचपन से ही मानसिक रूप से बीमार है। काफी इलाज के बाद भी उसकी बहन ठीक नहीं हो सकी। बेटी की हालत के कारण उसके पिता काफी चिंतित रहते थे। जिससे उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगा। राजेंद्र ने बताया कि बेटी के कारण उसके पिता मानसिक रूप से परेशान रहते थे। उनका यमुनानगर के एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। वे अक्सर दवा लेने यमुनानगर आते थे। 10 दिन पहले भी वे पिता की दवाई लेने आए थे। बुधवार को भी वे दवाई लेने आए थे। इस दौरान उसके पिता अचानक कहीं चले गए। जिसके बाद पुलिस द्वारा उनकी मौत की सूचना मिली। जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें ट्रेन से घटना की सूचना मिली थी। जेब में मिले दस्तावेजों से मृतक की पहचान हो गई।