{"_id":"685af631c22f44e5ad0407d7","slug":"6874-applications-received-for-1348-seats-in-nodal-iti-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-139816-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई की 1,348 सीटों पर आए 6,874 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई की 1,348 सीटों पर आए 6,874 आवेदन
Wed, 25 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। नोडल आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की डगर हर दिन कठिन होती जा रही है। नोडल आईटीआई में हर दिन आवेदनों की संख्या बढ़ रही है। जितने ज्यादा आवेदन होंगे, वरीयता सूची उतनी ही ऊंची जाएगी। इस बार नोडल आईटीआई में कुल 1348 सीटें हैं, जिसके लिए अभी तक 6874 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। विद्यार्थी 27 जून तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विभाग ने आवेदन तिथि बढ़ा दी थी। इसके साथ हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिला शेड्यूल में भी बदलाव किया है। नए शेड्यूल के अनुसार 30 जून को जारी होने वाली पहली मेरिट लिस्ट अब तीन जुलाई को जारी की जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ इस बार भी कुल सीट से पांच गुणा आवेदन हुए हैं। ऐसे में मेरिट लिस्ट काफी ऊंची रहने की संभावना है।
पिछले साल भी आईटीआई की मेरिट सूची यूजी महाविद्यालयों की अपेक्षा काफी हाई रही थी। पिछले साल आईटीआई की पहली मेरिट लिस्ट 106 प्रतिशत रही थी। जबकि अंतिम मेरिट 92 प्रतिशत तक रही थी। इस बार भी आवेदन काफी हो चुके हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए मेरिट लिस्ट परेशानी बन सकती है। जिससे उन्हें अपनी पसंदीदा ट्रेड में दाखिला लेने में दिक्कत हो गई।
विज्ञापन
जिले की सबसे बड़ी और नोडल आईटीआई में कुल 32 ट्रेड हैं। इननी संस्थान में कुल 83 यूनिट संचालित हैं। इस कारण यह संस्थान विद्यार्थियों की पहली पसंद शामिल है। जिसके चलते इसमें सबसे ज्यादा आवेदन हो रहे हैं। तीन साल से नोडल आईटीआई में रिकॉर्ड आवेदन हो रहे हैं। जिससे संस्थान सबसे ज्यादा आवेदन करने में यमुनानगर आईटीआई प्रदेश में पहले स्थान पर है।
साल 2023 में इस आईटीआई में 7500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। वहीं साल 2024 में आवेदन करने वालों की संख्या 8620 थी। जबकि अब तक 6874 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। आईटीआई की इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए एक सीट पर आठ से दस आवेदन प्राप्त हुए हैं। कोपा की एक सीट पर सात से आठ आवेदन हुए हैं। इसके अलावा वायर मैन, फिटर के लिए भी औसतन पांच-पांच आवेदन हुए हैं।
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए 27 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। संस्थान में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। संस्थान में निशुल्क आवेदन करवा सकते हैं। अभी 6874 आवेदन हो चुके हैं और तीन दिन में यह 7200 से ज्यादा होने की संभावना है। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।