फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   59 sensitive and 65 hyper - sensitive booths increased security

59 संवेदनशील और 65 अति-संवेदनशील बूथों पर बढ़ा पहरा

Thu, 10 Apr 2014 06:26 PM IST
अमर उजाला,यमुनानगर
अमर उजाला,यमुनानगर Updated Thu, 10 Apr 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
59 sensitive and 65 hyper - sensitive booths increased security
यमुनानगर। जिले के 124 संवेदनशील और 59 अति संवेदनशील बूथों पर वीरवार को मतदान की प्रक्रिया के दौरान पल-पल की गतिविधि पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। इसके साथ ही असलाह लेकर गुजरात बार्डर विंग के जवान और पुलिस कर्मियाें का पहरा होगा।
विज्ञापन

जिले में करीब 773 पोलिंग बूथ हैं, जिनमें से प्रशासन की ओर से 124 को संवेदनशील और 59 को अति संवेदनशील चिह्नित किया गया है। इन बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराए जाने के लिए एसपी शशांक आनंद की ओर से चारों विधानसभा क्षेत्रों पर चार विशेष टीमों का गठन किया गया है। जिनकी कमान संबंधित डीएसपी को सौंपी गई है। टीमों में डीएसपी के साथ दो-दो निरीक्षक तैनात रहेंगे। इसके अलावा प्रत्येक क्षेत्र में छह से सात पेट्रोलिंग पार्टियां गश्त करेंगी। वहीं, चुनाव के लिए जिला पुलिस के सहयोग के लिए गुजरात बार्डर विंग की दो कंपनियों को बुलाया गया है। विंग के जवान खासकर संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर असलहे के साथ तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

-बाक्स-

सीसी कैमरों में रिकार्ड होगी हर गतिविधि
चिह्नित किए गए 124 को संवेदनशील और 59 को अति संवेदनशील पर सीसी (क्लोज सर्किट) कैमराें को लगा दिया गया है। इसमें मतदान के वक्त पल-पल की गतिविधयाें को रिकॉर्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बाक्स-
2500 पुलिस कर्मी और एक हजार होमगार्ड तैनात
लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए जिले में बनाए गए 773 पोलिंग बूथों पर चेकिंग, पेट्रोलिंग और वॉचिंग के लिए जिला पुलिस के करीब ढाई हजार और हरियाणा होमगार्ड के करीब एक हजार जवान तैनात रहेंगे।

-बाक्स-
सीमाएं सील कर बढ़ाई निगरानी
बता दें कि जिले के साथ दो राज्य और तीन जिले लगते हैं। एक तरफ जहां हिमाचल प्रदेश का जिला सिरमौर तो दूसरी तरफ संवेदनशील उत्तरप्रदेश का सहारनपुर जिला है। वहीं, सहारनपुर के संवेदनशील इलाके यमुनानगर की सीमाओं से लगते हैं। यमुनानगर अंबाला और कुरुक्षेत्र दोनों लोकसभा क्षेत्रों का हिस्सा है। एक ओर से लोकसभा क्षेत्र अंबाला तो दूसरी ओर से लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र दोनों से यमुनानगर की सीमाएं लगती हैं। इसके अलावा जठलाना की तरफ से जिला करनाल भी यमुनानगर से सटा है। इन सबको मद्देनजर रखते हुए जिले की सभी सीमाओं को सील कर यहां गुजरात बार्डर विंग के जवान और जिला पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

---
वर्जन
संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे मतदान के दौरन हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। यमुनानगर में 12 संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ हैं, जिन पर गुजरात बार्डर विंग के जवानों के साथ जिला पुलिस के कर्मी भी तैनात किए गए हैं।
सुरेश कौशिक, डीएसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed