फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   57 centres ready for board exams, CCTV cameras to monitor them

Yamuna Nagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए 57 केंद्र तैयार, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Sat, 21 Feb 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
57 centres ready for board exams, CCTV cameras to monitor them
मॉडल टाउन स्थित एसएनवी गर्वमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल। संवाद - फोटो : मृतक महिला।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से 25 फरवरी से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं में करीब 18 हजार और 12वीं में लगभग साढ़े 15 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
परीक्षाओं को देखते हुए स्कूलों में किए गए इंतजाम की पड़ताल की गई। मॉडल टाउन, गोविंदपुरा, मॉडल कॉलोनी के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को जांचा गया। परीक्षा नकलमुक्त कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। टूटे बेंच, खिड़कियों को भी दुरुस्त किया गया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास रखे खोखे हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। केंद्र अधीक्षकों को साफ-सफाई, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, बिजली और शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के भीतर और बाहर सुरक्षा बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्र निर्धारित मानक के अनुसार तीन किमी के दायरे में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा कक्षों में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। भिवानी बोर्ड की ओर से विशेष उड़नदस्ते गठित किए जा रहे हैं, जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। ये उड़नदस्ते सीधे बोर्ड स्तर से संचालित होंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर भी निगरानी टीमें सक्रिय रहेंगी।
उपमंडल यमुनानगर में भंभोल, हरनौली, जगाधरी वर्कशॉप-21 व 22, डीएवी को-एड हाई स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, कलानौर, मंडोली, नगला, सरस्वती नगर, साबापुर, सैलबा और तालाकौर सहित शहर के मॉडल टाउन, मॉडल कॉलोनी, पुरानी सब्जी मंडी और संतपुरा क्षेत्र के विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।
उपमंडल व्यासपुर में बकारवाला, बिलासपुर (बाल), छछरौली, फलेगढ़ टुंबी, देओधर, जुधार, खदरी, कथगढ़, कोटला, कोट कलसी, लहारी कलां, लेदी, माछरौली, मंगलौर, मिल्क खास, मुगलवाली और प्रताप नगर सहित अनेक विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं उपमंडल रादौर में अलाहर, अलहरी, छमरौरी, दामला, गुंदियाना, जठलाना और रादौर (एमएलएन) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए निर्देश
बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर जिले के सभी छह खंड शिक्षा अधिकारियों को औपचारिक पत्र जारी कर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्हें परीक्षा केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग, सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा और आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की सूची भी तैयार कर ली गई है। शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करा दिया गया है और उन्हें समय पर केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने केंद्रों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सभी 57 केंद्रों पर पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से परीक्षा कराई जाएगी। केंद्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। -प्रेमलता, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed