फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   528 objections came on the second day, 445 were settled on the spot

Yamuna Nagar News: दूसरे दिन आई 528 आपत्तियां, 445 का मौके पर निपटान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
528 objections came on the second day, 445 were settled on the spot
नगर निगम क्षेत्र की संपत्तियाें की बनाई आईडी में दिए ब्योरा दुरुस्त करने के लिए नगर निगम के तीनों कार्यालयों में दो दिन के शिविर संपन्न हो गए। रविवार को दूसरे दिन तीनों जगह शिविर में 528 संपत्तियों के ब्योरे में सुधार के लिए आपत्तियां दर्ज हुईं। जिनमें से अफसरों ने 445 का मौके पर निपटान का दवा किया, वहीं 83 का निपटान होना बाकी है। इस तरह दो दिन में दर्ज 920 आपत्तियों में 774 को मौके पर ठीक किया गया। निगम अफसरों की मानें तो शेष 146 आपत्तियां का भी जल्द निपटान होगा। बतां दे कि शनिवार को कुल 392 लोगों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थी। इनमें से 329 की गलतियों को मौके पर ठीक कराया गया। बाकी 63 का निपटान भी किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन मेयर मदन चौहान ने भाई कन्हैया साहिब चौक स्थित निगम कार्यालय में शिविर का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने भी नगर निगम कार्यालय यमुनानगर, नगर निगम कार्यालय कन्हैया साहिब चौक व नगर निगम कार्यालय जगाधरी का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन


दो दिन के शिविर में सबसे अधिक लोग अपनी प्रॉपर्टी आईडी में मालिक नाम, संपत्ति के आकार बदलने की आपत्तियां लेकर पहुंचे। इसके अलावा कईयों की संपत्तियों के क्षेत्र को आईडी में अवैध दर्शाए जाने पर भी कई लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई। सभी कतारबद्ध तरीके से आपत्तियां दर्ज कर पाए, इसके लिए तीनों जगह शिविर में टोकन सिस्टम रखा गया। तीनों जगह लोगों की सुविधा के लिए शीतल पेयजल, बैठने के लिए कुर्सियां व बेंच व अन्य व्यवस्था नगर निगम की ओर से की गई।
विज्ञापन


वार्ड-4 से पार्षद देवेंद्र सिंह, 7 से रामआसरा भारद्वाज, 8 से विनोद मरवाह, 13 से निर्मल चौहान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की संपत्तियों के सर्वे का काम एजेंसी से कराया गया था। सर्वे से पहले निगम एरिया में 1.66 लाख संपत्तियां थीं, जो सितंबर-2021 में सर्वे पूरा होने पर बढ़कर 178795 हो गईं। 12795 नई प्रॉपर्टी सर्वे से निगम के रिकॉर्ड में आईं, पर नई व पुरानी संपत्तियां की बनी ज्यादातर आईडी में संपत्तियों का ब्योरा गलत है। जिसे ठीक कराने के लिए लोग एक साल से धक्के खा रहे हैं। अब भी हजारों लोग ऐसे हैं, जिनकी प्रॉपर्टी आईडी में सुधार होना बाकी है, जिसके लिए ऐसे दो दिन के शिविर नाकाफी है। इसके लिए वार्डों में कॉलोनी वाइज शिविर लगाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed