फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   51 players selected for the state-level competition

Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए 51 खिलाड़ी चयनित

Tue, 22 Sep 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 22 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
51 players selected for the state-level competition
चयनित ​खिलाड़ियों के साथ कोच, प्रबंधन समिति सदस्य व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। ब्राइट स्किल इंटरनेशनल स्कूल के 51 खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विद्यालय के 125 विद्यार्थियों ने खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इनमें से 84 खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया था। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 51 खिलाड़ियों ने अपना नाम राज्य स्तर के लिए पक्का कर लिया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खंड व जिलास्तर की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अनुशासन और मेहनत के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। जिलास्तर पर चयन के बाद अब 51 खिलाड़ी अब राज्यस्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक गौरव और अमित सैनी ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों के चयन में उनके नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विद्यालय के 51 खिलाड़ियों के राज्य स्तर के लिए चयनित होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह है। सभी चयनित खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed