{"_id":"64af17bf9e856738100e6ca4","slug":"48-feet-long-wall-of-pmshree-school-fell-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-2239-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पीएमश्री स्कूल की 48 फीट लंबी दीवार गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पीएमश्री स्कूल की 48 फीट लंबी दीवार गिरी
Thu, 13 Jul 2023 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। मुसिंबल गांव में पीएमश्री स्कूल की 48 फीट लंबी दीवार गिर गई। गनीमत रही कि भारी बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। स्कूल लगा होते और वहां विद्यार्थी होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण आसपास के खेत व तालाब जलमग्न हैं। पानी के चलते जमीन के नीचे की मिट्टी काटती रही। मिट्टी कटाव व नींव में पानी भरने के कारण 48 लंबी दीवार ढह गई। जोरदार धमाके की आवाज पर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। दीवार गिरी देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधानाचार्य को दी।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने अध्यापक नेत्रपाल सिंह, रणधीर कुमार, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार के साथ स्थिति का जायजा लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भूमि कटाव के कारण दीवार गिरी है। उधर, इंडस्ट्री एरिया में फैक्टरी की दीवार गिरने से ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन