फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   45 panchayats of the district were awarded TB free village award

Yamuna Nagar News: जिले की 45 पंचायतों को टीबी मुक्त गांव अवार्ड

Sun, 16 Feb 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 16 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
45 panchayats of the district were awarded TB free village award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की 45 पंचायतें टीबी मुक्त गांव के अवार्ड से सम्मानित होगी। यह सम्मान 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर दिया जाएगा। पिछली बार जिले की 17 पंचायतों को यह अवार्ड मिला था। इस बार अवार्ड पाने वाली पंचायतें अधिक हैं। मतलब टीबी रोग से बचाव को लेकर काफी जागरूक हुई हैं।
केंद्र सरकार ने देश को टीबी से 2025 में पूरी तरह समाप्त करने को लेकर यह मुहिम शुरू की है। इसके तहत जो पंचायतें पूर्ण रूप से टीबी मुक्त होंगी, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह सम्मान दिया जाता है। वहीं इसी कड़ी के तहत जिले का स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मुक्त अभियान के लिए कई टीमें बनाई हुई हैं।
विज्ञापन

सभी सरकारी अस्पताल में टीबी का इलाज मुफ्त किया जाता है। क्षय रोग से ग्रस्त व्यक्ति का कम से कम छह महीने तक इलाज किया जाता है। उपचार के दौरान मरीजों को 500 रुपये प्रतिमाह पोषण के लिए सरकार द्वारा दिए जाते हैं। टीबी से ग्रस्त व्यक्ति इलाज के बिना प्रतिवर्ष 10 से 15 अन्य व्यक्तियों को टीबी से संक्रमित कर सकता है। वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की और से टोल फ्री नंबर 1800-11-6666 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed