फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   405 girl students of Jagadhri selected to get tablet

सबसे पहले राजकीय कन्या स्कूल जगाधरी की छात्राओं को मिलेंगे टेबलेट, 405 छात्राओं का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
405 girl students of Jagadhri selected to get tablet
10वीं व 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को शिक्षा विभाग टेबलेट देने जा रहा है। इसकी शुरुआत पांच मई को मुख्यमंत्री रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को टेबलेट देकर करेंगे। जिलास्तर पर भी यह कार्यक्रम होगा। इसमें राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी की 405 छात्राओं को टेबलेट दिए जाएंगे। प्रदेश के जिन-जिन स्कूलों में जिलास्तर पर टेबलेट दिए जाने हैं, उसके लिए शिक्षा विभाग ने लिस्ट जारी कर दी है। टेबलेट पाने को लेकर छात्राएं काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक चरण में शिक्षा विभाग ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड कक्षाओं में पढ़ने वाली छात्राओं को टेबलेट देने की घोषणा की है। राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी में 10वीं कक्षा में 221 व 12वीं कक्षा में 184 छात्राएं पढ़ती हैं। जिलास्तर पर कार्यक्रम कन्या स्कूल में होगा या फिर लघु सचिवालय में, यह अभी फाइनल होना बाकी है। जिलास्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को रोहतक में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से भी ऑनलाइन जुड़ना होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर विद्यार्थियों से ऑनलाइन बात करेंगे।
विज्ञापन

जिन स्कूलों की कक्षा 10वीं व 12वीं की छात्राओं को पांच मई को टेबलेट दिए जाने है उनमें इंटरनेट के लिए छात्राओं को खर्च नहीं करना पड़ेगा। मुफ्ट इंटरनेट की सुविधा शिक्षा विभाग की तरफ से दी जाएगी। इसके लिए इन छात्राओं के अभिभावकों की आईडी की जरूरत होगी। सिम कार्ड उनकी आईडी पर ही एक्टिवेट होगी। यह आईडी छात्राओं को स्कूल में ही जमा करानी होगी। 25 अप्रैल को सिम कार्ड देने वाली टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधि स्कूल में ही आएंगे। इसके लिए स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को आईडी जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। आईडी के तौर पर आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी के प्रिंसिपल पिरथी सैनी का कहना है कि छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए टेबलेट देना सरकार की महत्वकांशी योजना है। जिले में इसके लिए सबसे पहले उनके स्कूल को चुना गया है यह गर्व की बात है। इससे उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने में मदद मिलेगी। स्कूल की 405 छात्राओं को टेबलेट दिए जाएंगे। पांच मई को स्कूल की छात्राएं रोहतक में होने वाले कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगी। सभी छात्राओं से कहा गया है कि वह सिम कार्ड के लिए आईडी जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed