फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   400 athletes displayed their prowess on National Sports Day

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Fri, 28 Aug 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
400 athletes displayed their prowess on National Sports Day
दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती प्रतिभागी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। हॉकी के जादूगर एवं भारत रत्न मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में वीरवार को मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित छठी खेलकूद प्रतियोगिता में 21 स्कूल-कॉलेजों के 400 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
खिलाड़ियों ने 100, 200, 400 व 800 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और शॉटपुट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल-कॉलेजों के बीच रस्साकशी भी कराई गई। 16 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों की शॉटपुट में इंडियन पब्लिक स्कूल के हर्षित प्रथम, हरिओम शिवओम स्कूल के यश द्वितीय और आईपीएस के अरमान तृतीय रहे।
विज्ञापन

लड़कियों की इसी आयु वर्ग की शॉटपुट में डीएवी रादौर की प्रियल प्रथम, चारू द्वितीय और आईपीएस की यशवी तृतीय रहीं। कक्षा नौवीं-दसवीं के लड़कों की 400 मीटर दौड़ में राजकीय स्कूल अलाहर के आदित्य प्रथम, राजकीय स्कूल रादौर के जतिन द्वितीय और आईपीएस के विरेन तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 वर्ष आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में हरिओम शिवओम स्कूल के अभिनीत प्रथम, डीएवी के प्रभजीत द्वितीय और राजकीय स्कूल रादौर के फतेह सिंह तृतीय रहे। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में ब्राइट फ्यूचर अकादमी की शिल्पा प्रथम, राजकीय स्कूल जठलाना की दिव्या द्वितीय और महाराजा अग्रसेन स्कूल गुमथला राव की कनिका तृतीय रहीं।
कक्षा छह से आठवीं की 200 मीटर दौड़ में स्वराज पब्लिक स्कूल की मनकीरत प्रथम, आईपीएस की प्रिय द्वितीय और रीट तृतीय रहीं। नौवीं-दसवीं की 200 मीटर दौड़ में डीएवी की अक्षरा कांबोज प्रथम, राजकीय स्कूल रादौर की महिमा द्वितीय और डीएवी की मन्नत तृतीय रहीं। कक्षा पांचवीं तक की 100 मीटर दौड़ में स्वराज शिशु निकेतन की खुशी प्रथम, महाराजा अग्रसेन स्कूल गुमथला की भूमि द्वितीय और लाइक पब्लिक स्कूल की त्रिशा तृतीय रहीं।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय राणा, पूर्व सरपंच उन्हेड़ी एवं निदेशक केशव ऑटोमोबाइल, जॉन डियर ट्रैक्टर्स कैंपने किया। आयोजन रोटरी क्लब प्रधान भारत माटिया और इनरव्हील क्लब प्रधान परमजीत कौर के मार्गदर्शन में हुआ। प्रोजेक्ट चेयरमैन मलखान सिंह सढ़ुरा, मास्टर गुरचरण सिंह और कॉलेज के डीपी डॉ. महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती प्रतिभागी। आयोजक

दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती प्रतिभागी। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed