{"_id":"6849f58fd4d61a6dac06bbdf","slug":"38-colonies-affected-due-to-breakdown-and-low-voltage-highway-blocked-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-139181-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ब्रेकडाउन व लो वोल्टेज से 38 कॉलोनियां प्रभावित, हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ब्रेकडाउन व लो वोल्टेज से 38 कॉलोनियां प्रभावित, हाईवे किया जाम
Thu, 12 Jun 2025 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। बिजली निगम के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि निगम की तरफ से कोई कट नहीं लगाया जा रहा। वहीं लोगों का कहना है कि उन्हें बिजली नहीं मिल रही। बिजली सप्लाई का जितना बुरा हाल अब हुआ है इतना आज से पहले कभी नहीं हुआ। बिजली नहीं आने से नाराज विजय नगर कॉलोनी जगाधरी के लोगों ने मंगलवार रात कपूर अस्पताल के नजदीक जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। वहीं मंगलवार रात व बुधवार को शहर की 38 कॉलोनियों और 190 से अधिक गांवों में बिजली लो वोल्टेज और बिजली सप्लाई बाधित रही। रात में फीडर ब्रेकडाउन होने, ट्रांसफार्मर से जंपर व फ्यूज टूटने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विजय नगर कॉलोनी के सचिन, अंकुश गुर्जर, शंकर, सिंटू, पवन, राजा, अदरीश खान, मोहम्मद इलियास, ओम कुमार, विशाल गुर्जर, इमरान, पप्पू, अशोक कांबोज, राजेश कुमार, अनिल कुमार, सुनीता, मनी दास, सरोज, मीणा, सपना, कविता, सुमन देवी, पूजा रानी, रचना, गुलजारी, फातिमा ने कहा कि तीन दिन से उन्हें ठीक से बिजली नहीं मिल रही। जिससे लोगों का गर्मी में बुरा हाल हो गया है। उनकी कॉलोनी के लिए एक नया ट्रांसफार्मर मंजूर हुआ था, लेकिन वह आज तक नहीं लग पाया। गली में बिजली के तार इतनी नीचे हैं कि किसी का भी हाथ उनमें आसानी से लग जाता है। ऐसे में हर वक्त तार से करंट लगने का खतरा रहता है। लोगों ने आरोप लगाया कि जेई फोन नहीं उठाता। अंकुश गुर्जर, अशोक कांबोज आदि ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को ढाई बजे उनकी काॅलोनी की बिजली गुल हो गई थी जो देर रात तक भी नहीं आई है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने हाइवे पर आकर करीब एक घंटे तक हाइवे को जाम रखा। संवाद
-- -- -
बैंक कॉलोनी में पांच घंटे बंद रही बिजली:
बैंक कॉलोनी में मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे फीडर ब्रेकडाउन हो गया। फाल्ट का पता करने में ही काफी समय लग गया। पता चला कि पावर हाउस का ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गया है। जिसे ठीक करने में काफी समय लग गया। पांच घंटे तक बैंक कॉलोनी व साथ लगती सरोजनी कॉलोनी में बिजली गुल रही। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। बार-बार लोग शिकायत केंद्रों में फोन करते रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
इन कॉलोनियों में भी घंटों बंद रही बिजली
शहर के विष्णु नगर में रात को एक फेज डाउन रहा, जिसकी वजह से लो वोल्टेज रही। रामनगर में रात लो वोल्टेज की समस्या रही। सेक्टर-18 स्थित 200 केवीए पावर हाउस से बुधवार को तीन घंटे बिजली बंद रही। सरोजनी कॉलोनी ट्रांसफार्मर से तार टूटने के कारण कॉलोनी में पेयजल संकट रहा। रात में फीडर ब्रेकडाउन रहा। शिवपुरी-बी में रात आठ घंटे बिजली नहीं आई। मॉडल कॉलोनी में रात में व सुबह लो वोल्टेज की समस्या रही। कांसापुर में ब्रेक डाउन होने से दो घंटे बिजली बंद रही। सरोजनी कॉलोनी में रात के समय तार टूट गई।
-- -- --
वर्जन:
बिजली निगम की तरफ से कोई कट नहीं लगाया जा रहा। 10 जून में कृषि में केवल 30 मिनट व आरडीएस में 20 मिनट का कट रहा। गर्मी की वजह से लोड बढ़ रहा है जिससे तार व फ्यूज बार-बार टूट रहे हैं। इन्हें ठीक करने के लिए बिजली बंद करनी पड़ती है। लोगों से अपील है कि बेवजह पंखे, कूलर व फ्रीज न चलाएं। यदि बारिश होती है तो हालात सामान्य हो जाएंगे।
- नरेंद्र सिंह, एसई बिजली निगम यमुनानगर।