{"_id":"6a908cd555e382d02f0f4687","slug":"3091-challans-issued-for-not-wearing-helmets-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-161946-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हेलमेट न लगाने पर 3,091 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हेलमेट न लगाने पर 3,091 चालान
Fri, 28 Aug 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर जुलाई में 6,932 चालान किए गए। यातायात पुलिस ने 3,091 चालान हेलमेट न लगाने के आरोप में किए। इन चालानों से यातायात पुलिस ने 78.21 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। आंकड़ों के अनुसार पुलिस की सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर हुई। जुलाई माह में 3,091 चालान बिना हेलमेट के किए गए। जुलाई 2025 में इनकी संख्या महज 463 थी। यानी एक साल में ऐसे चालानों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। वहीं तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। जुलाई 2026 में ओवरस्पीडिंग के 606 चालान किए गए जबकि जुलाई 2025 में 403 चालान हुए थे। गलत दिशा में वाहन चलाने के मामले में भी कार्रवाई बढ़ी।
इस बार 395 चालान हुए, जबकि पिछले साल 154 चालान किए गए थे। जुलाई माह में सड़क सुरक्षा की बैठक में उपायुक्त प्रीती ने यातायात नियमों पर सख्ती करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पर कार्रवाई तेज कर दी है।
गलत पार्किंग में 289 पर कार्रवाई
गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ 289 चालान किए गए। सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 31 और नाबालिगों के वाहन चलाने पर भी 31 चालान किए गए। वहीं सामान ढोने वाले वाहनों में सवारी बैठाने का एक मामला सामने आया। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर छह और पटाखा बुलेट के तीन चालान किए गए।