फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   30.18 lakh cheated in the name of getting job by sending them to Canada

Yamuna Nagar News: कनाडा भेज नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 30.18 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
30.18 lakh cheated in the name of getting job by sending them to Canada
यमुनानगर। बेटे को कनाडा भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों ने सुल्तानपुर निवासी अलियास से 30 लाख 18 हजार रुपये लेकर हड़प लिए। आरोप बूटगढ़ गांव निवासी संदीप और मंजू देवी पर लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुल्तानपुर निवासी अलियास ने बताया कि उसकी गांव में दूध की डेयरी है। उसका बेटा शहजाद 12वीं पास है। वह जेएमआईटी दामला से पॉलिटेक्निक का कोर्स कर रहा है। उसका बेटा शहजाद विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहता था। इस दौरान उसे पता चला कि बूटगढ़ निवासी संदीप व मंजू देवी युवकों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उसने रणजीतपुर में आरोपी संदीप से बातचीत की।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे बताया कि उसने युवकों को स्टडी वीजा व वर्क वीजा पर कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, इंग्लैंड व कई अन्य देशों में भेजा है। कुछ युवक तो वहीं काम करके लाखों रुपये अपने परिवार को भेज रहे हैं। आरोपी ने उसके बेटे शहजाद को भी कनाडा भेजकर काम दिलाने का आश्वासन दिया। तब आरोपी ने उसे बताया कि उसकी साथी मंजू देवी का बेटा कमल उर्फ संदीप व उसकी पत्नी कनाडा में ही रहते हैं। इसके बाद आरोपी ने उसके बेटे को कनाडा भेजने का 40 लाख रुपये खर्च बताया। बाद में आरोपी ने उसे बताया कि वह रणजीतपुर निवासी पिरथी के बेटे विशाल को भी कनाडा भेज रहा है। दोनों के 35-35 लाख रुपये लगेंगे। आरोपी की बातों में आकर उसने आरोपी को अपने बेटे के दस्तावेज व अलग-अलग कर 30 लाख 18 हजार रुपये दे दिए, लेकिन रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने उसके बेटे को कनाडा नहीं भेजा। जब उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी। परेशान होकर इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी संदीप व मंजू देवी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed